Move to Jagran APP

पालिका की बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे आय बढ़ाने के प्रस्ताव

शामली नगर पालिका के पास आय बढ़ाने के लिए तमाम साधन हैं। हालांकि इन संसाधनों का समुचित दोहन नहीं हो पा रहा है। पालिका की आमदनी बढ़ाने को लेकर जिम्मेदारों के प्रयासों में गंभीरता नहीं दिखती है। दैनिक जागरण के अभियान में नगर पालिका शामली की आय-व्यय और आय बढ़ाने में दिक्कत समेत तमाम बिदुओं को प्रमुखता से उठाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 06:03 PM (IST)
पालिका की बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे आय बढ़ाने के प्रस्ताव
पालिका की बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे आय बढ़ाने के प्रस्ताव

शामली, जागरण टीम। शामली नगर पालिका के पास आय बढ़ाने के लिए तमाम साधन हैं। हालांकि इन संसाधनों का समुचित दोहन नहीं हो पा रहा है। पालिका की आमदनी बढ़ाने को लेकर जिम्मेदारों के प्रयासों में गंभीरता नहीं दिखती है। दैनिक जागरण के अभियान में नगर पालिका शामली की आय-व्यय और आय बढ़ाने में दिक्कत समेत तमाम बिदुओं को प्रमुखता से उठाया गया।

loksabha election banner

अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने साफ कहा है कि आय बढ़ाने के कई प्रस्ताव जल्द तैयार किए जाएंगे, जिन्हें बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। पालिकाध्यक्ष अंजना बंसल ने भी पालिका की आय बढ़ाने को लेकर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करने की बात कही है। लाइसेंस शुल्क से बढ़ सकती है आय

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव का कहना है कि नगर पालिक की आय बढ़ाने पर सरकार का विशेष जोर है। अधिशासी अधिकारी होने के नाते पूरा प्रयास रहता है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह का शुल्क (यूजर चार्ज) वसूलने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लाया गया, लेकिन सदस्यों ने खारिज कर दिया। इसी तरह से जल मूल्य का प्रस्ताव भी पास नहीं हुआ। लाइसेंस शुल्क से आय काफी बढ़ सकती है। दरअसल, 35 से अधिक व्यवसाय में पालिका से लाइसेंस लेने और सालाना नवीनीकरण का प्रावधान है। लाइसेंस की व्यवस्था अस्पताल, शराब ठेके और कुछ अन्य पर ही है। संपत्ति नाम परिवर्तन का शुल्क भी काफी कम है, जिसमें वृद्धि किए जाने से आमदनी बढ़ सकती है। निर्णय तो बोर्ड ही लेता है, लेकिन आगामी बैठकों में आमदनी बढ़ाने के प्रस्ताव रखे जाएंगे। पार्किंग बनाने के लिए शहर में जगह नहीं है। अगर जगह होती तो यह भी आय का एक अच्छा जरिया होती है और शहर की एक बड़ी समस्या का समाधान भी हो जाता। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों के चलते अवकाश पर हैं, लेकिन आते ही वह संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी कर देंगे कि आय बढ़ाने के साधनों पर काम शुरू कर दें। 18 साल बाद बढ़ाया था टैक्स

नगर पालिका अध्यक्ष अंजना बंसल का कहना है कि 18 साल से शहर में भवन एवं जल कर नहीं बढ़ा था। नए बने भवन चिह्नित नहीं थे तो उनसे टैक्स भी नहीं मिल रहा था। 2018 में पूरा सर्वे कराया गया और पालिका की आय में वृद्धि के लिए टैक्स में वृद्धि की गई। पालिका की जमीनों पर दुकानें बनाई गई, जिससे आय बढ़ी। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ काम करने का प्रयास किया है। पालिका की आय बढ़ाने के लिए ऐसे विकल्प तलाश किए जाएंगे, जिनसे जनता पर अधिक बोझ भी न पड़े और पालिका की आय भी बढ़े। मिलकर रास्ता निकालने की जरूरत

सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि नगर निकायों की आमदनी बढ़नी चाहिए, लेकिन इसके लिए जनता पर टैक्स आदि का बहुत अधिक बोझ बढ़ाना ठीक नहीं है। साथ ही जो टैक्स पालिका वसूल करती है, उसके हिसाब से नगरवासियों को सुविधा भी मिलनी चाहिए। हमें मिलकर ऐसे रास्ते निकालने की जरूरत है, जिससे लगातार आय मिलती रहे। न्यूमरिक

-1.25 शामली शहर की आबादी (अनुमानित)।

-25 वार्ड हैं नगर पालिका में

-30 लाख से अधिक डीजल पर होता है खर्च। (सालाना)

-1 करोड़ से अधिक डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह का खर्च (सालाना)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.