प्रश्न मंच का आयोजन, छात्र-छात्राओं में बना उत्साह
संवाद सूत्र, कैराना : शुक्रवार को नगर की सत्यम कॉलोनी के निकट स्थित सेंट आरसी साइंटिफि
संवाद सूत्र, कैराना : शुक्रवार को नगर की सत्यम कॉलोनी के निकट स्थित सेंट आरसी साइंटिफिक स्कूल में ¨हदी दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में तहुर सिद्दीकी, बुशरा सिद्दीकी, मिलन शर्मा, जेनब, मिस्बाह, तनु सैनी, अदिति, इंदू, तनु शर्मा तथा सृष्टि शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवांवित किया। प्रतियोगिता का आयोजन ¨हदी प्रवक्ता संध्या शर्मा के सफल निर्देशन में हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने विजय छात्र-छात्राओं को शुभकामना दीं। इस अवसर पर यशस्वी पंवार, संध्या शर्मा, गीता वर्मा,बबीता शर्मा, ममता शर्मा, उषा अग्रवाल, गीता रुहेला, शाहिना उपस्थित रहे।