तीसरे जुमे की नमाज में अमनों अमान की दुआ, पुलिस रही सतर्क
जागरण संवाददाता शामली पवित्र माह रमजान के तीसरे जुमे की नमाज के दौरान अमनो अमान की दुआ की गई। इस दौराना सभी क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शुक्रवार को माहे-रमजान का तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। दोपहर में अजान से पहले अच्छी संख्या में रोजेदार मजिस्द में पहुंचे थे। कई मस्जिदों के बाहर भी नमाजियों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान उलेमाओं की तकरीर हुई। उन्होंने रमजान की खासियत को बयां किया। मुख्य रूप से जुमे की नमाज शहर के बडा बाजार स्थिज जामा मस्जिद में शाही इमाम मौलाना शौकीन ने अदा कराई। मौलाना शौकीन ने कहा कि जिस इंसान ने माहे रमजान की फजीलत का समझते हुए अपने गुनाहों से तौबा कर लिया वह इंसान बेहतर है। शहर के नया बाजार स्थित हिन्दी वाली मस्जिद आजाद चौक स्थित कुरैशियान मस्जिद
शामली : पवित्र माह रमजान के तीसरे जुमे की नमाज के दौरान अमनो-अमान की दुआ की गई। इस दौराना सभी क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
शुक्रवार को माहे-रमजान का तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। दोपहर में अजान से पहले अच्छी संख्या में रोजेदार मस्जिद में पहुंचे थे। कई मस्जिदों के बाहर भी नमाजियों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान उलमा की तकरीर हुई। उन्होंने रमजान की खासियत को बयां किया। मुख्य रूप से जुमे की नमाज शहर के बडा बाजार स्थित जामा मस्जिद में शाही इमाम मौलाना शौकीन ने अदा कराई। मौलाना शौकीन ने कहा कि जिस इंसान ने माहे रमजान की फजीलत का समझते हुए अपने गुनाहों से तौबा कर लिया वह इंसान बेहतर है। शहर के नया बाजार स्थित हिन्दी वाली मस्जिद, आजाद चौक स्थित कुरैशियान मस्जिद, फव्वारा चौक स्थित गढ़ीवाली मस्जिद, भटयारों वाली मस्जिद, दिल्ली रोड स्थित मदरसा इमदादिया रशीदिया, कलंदरशाह मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद, चांद मस्जिद, नूरानी मस्जिद, सलेक विहार स्थित मुहम्मदी मस्जिद, सरवर पीर मस्जिद, जैन मौहल्ला स्थित तकिये वाले मस्जिद में भी जुमे की नमाज अदा कराई गई।