विद्युत शिविर में मिलीं 208 शिकायतें, 188 हुआ समाधान
ऊर्जा निगम के तत्वावधान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिलिग मीटरिग नए संयोजन समेत विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
शामली, जेएनएन : ऊर्जा निगम के तत्वावधान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिलिग, मीटरिग, नए संयोजन समेत विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
रविवार को ऊर्जा निगम के विद्युत समाधान शिविर का आयोजन भभीसा, सोंटा रसूलपुर समेत विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए गए। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि बिलिग की 141 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 135 का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही मीटरिग की 28 शिकायतें मिली, जिनमें 27 का समाधान किया गया। नए संयोजन के दो मामले आए, इसमें त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जबकि अन्य 27 शिकायतों में 23 का निस्तारण हुआ। जिलें में 208 शिकायतें मिली, जिनमें से 188 का निदान हाथों हाथ किया गया। इसके साथ ही संयोजन विच्छेदन संख्या 845 धनराशि 229.13 लाख, राजस्व वसूली संख्या 501 से 23.77 लाख का राजस्व मिला। इसमें चोरी के प्रकरण 54 सामने आए। मुख्य अभियंता सहारनपुर ने अधीक्षण अभियंता जेके पाल के साथ भभीसा, सोंटा रसूलपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं त्वरित निदान करने व राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की। कहा कि वे अपना विद्युत बिल समय से जमा कराएं।
बिजलीघर पर दूसरे दिन भी लगा महा शिविर
संवाद सूत्र, कैराना : उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु कंडेला स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर लगातार दूसरे दिन भी महा शिविर का आयोजन किया गया।
रविवार को महाशिविर की अध्यक्षता कर रहे फोर्थ डिवीजन के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) रविन्द्र प्रकाश ने कहा कि उपभोक्ता विभाग की रीढ़ की हड्डी है। विभाग की आंतरिक अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उपभोक्ताओं का अपेक्षित सहयोग मिलना आवश्यक है। उपभोक्ताओं के उत्कृष्ट सहयोग के लिए उनका मनोबल बढ़ाया जाना जरूरी है। समय-समय पर उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित किये जाने चाहिए। इससे बिजली खपत में कमी आयेगी, जिससे आपूर्ति निर्बाध रहेगी और विभाग का भार भी कम होगा। निष्पक्षता और पारदर्शिता उपभोक्ता के विश्वास को जीतने का सबसे सरल तरीका है। इसके अलावा समस्याओं के गंभीरता के साथ समाधान किये जाने से उपभोक्ताओं का विभाग के प्रति विश्वास मजबूत होगा। इस दौरान एसडीओ प्रथम जीडी प्रजापति, जेई जोखन चैहान, तकनीशियन सचिन कुमार के अलावा अरविंद, सोनू, धर्मदास आदि मौजूद रहे।