सिपाही ने भाभी को बुरी नीयत से दबोचा
जागरण संवाददाता, शामली: थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक निलंबित सिपाही
जागरण संवाददाता, शामली: थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक निलंबित सिपाही ने रात के समय अपनी भाभी को बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला के शोर मचाने पर पीड़िता की पुत्रवधु मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी अभद्रता की। बाद में आरोपित धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने में एक युवक ने अपने खानदानी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था। घर पर उसकी बूढ़ी मां व पत्नी दोनों अकेली थी। रात के समय उसकी पत्नी व मां दोनों अलग-अलग कमरे में सो रहे थी। इसी दौरान उसका खानदानी चाचा अब्बास उसके घर में जा घुसा। वह गैर जनपद में पुलिस में तैनात है, लेकिन वर्तमान में निलंबित चल रहा है। उसने रात में सोते हुए उसकी मां को बुरी नीयत से दबोच लिया।
शोर मचाने पर उसकी पत्नी उसकी मां के पास पहुंची तो आरोपित अब्बास ने उसके साथ भी अभद्रता की। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। जाते समय वह पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे गया।
पीड़ित ने कहा कि जब वह घर वापस आया तो उसकी पत्नी ने घटना की जानकारी दी। उधर, थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित को निलंबित पुलिसकर्मी बताया गया है, लेकिन वह कहां तैनात है इसके बारे में पीड़ित पक्ष को जानकारी नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपित अपने घर से फरार है।