Move to Jagran APP

लॉकडाउन उल्लंघन पर 97 वाहनों के काटे चालान

लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने दोपहिया व चौपहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा रखा है। गुरुवार को कई युवक सवारियों को बैठाकर ई-रिक्शाओं को बाजार में दौड़ा रहे थे। पुलिस ने इन युवकों की ई-रिक्शाओं को डंडे के बल पर दूर तक दौड़ा दिया। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सख्ती बरतते हुए गुरुवार को जिलेभर में 97 वाहनों के चालान काटते हुए नौ वाहनों को सीज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 10:33 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 10:33 PM (IST)
लॉकडाउन उल्लंघन पर 97 वाहनों के काटे चालान
लॉकडाउन उल्लंघन पर 97 वाहनों के काटे चालान

शामली, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने दोपहिया व चौपहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा रखा है। गुरुवार को कई युवक सवारियों को बैठाकर ई-रिक्शाओं को बाजार में दौड़ा रहे थे। पुलिस ने इन युवकों की ई-रिक्शाओं को डंडे के बल पर दूर तक दौड़ा दिया। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सख्ती बरतते हुए गुरुवार को जिलेभर में 97 वाहनों के चालान काटते हुए नौ वाहनों को सीज किया गया। 63700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

prime article banner

पुलिस ने गुरुवार सुबह लॉकडाउन में छूट के दौरान देखा कि लोग अपने दोपहिया वाहनों पर बाजार में आए हुए है और कुछ लोग ई-रिक्शाओं में भी सवार होकर बाजार में पहुंच रहे हैं। ई-रिक्शाओं के कारण बाजार में भीड़ हो रही है। तब पुलिस ने ई-रिक्शाओं पर शिकंजा कसते हुए चालकों को चेतावनी दी और उनकी रिक्शाओं को बाजार से दूर तक दौड़ा दिया। इस दौरान कई दोपहिया वाहनों व ई-रिक्शाओं के ई-चालान भी काटे गए। जिलेभर में गुरुवार को 97 वाहनों के चालान काटे व 63700 रुपये जुर्माना वसूला। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आधा दर्जन लोगों को पकड़कर विभिन्न थानों में तीन मुकदमे दर्ज किए गए। नगर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि गुरुवार सुबह कैराना रोड पर बिना अनुमति के दुकान खोलने वाले कई दुकानदारों की दुकान बंद कराते हुए उन्हें चेतावनी दी गई है। वाहनों के ई-चालान भी काटे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.