पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान
एएसपी के आदेश पर नगर क्षेत्र में पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बाइक चालक इधर से उधर गलियों में भागते रहे।
शामली, जेएनएन। एएसपी के आदेश पर नगर क्षेत्र में पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए बाइक चालक इधर से उधर गलियों में भागते रहे।
एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने शाम के समय रविवार को नगर सर्किल के नगर कोतवाली शामली व आदर्श मंडी पुलिस को दोपहिया वाहनों पर घूमने वाले संदिग्ध युवकों की तलाश करने के लिए वाहन चेकिग अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इसी के चलते पुलिस ने आदेश के अनुसार कार्रवाई करने के साथ ही वाहनों की चेकिग भी शुरु कर दी जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बाइक चलाने वाले युवक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नगर की गलियों में भाग निकले। कई वाहनों के पुलिस ने चालान भी काटे। देर शाम तक पुलिस का यह अभियान जारी था। विजय चौक, शिव चौक, धीमानपुरा रेलवे फाटक व एसटी तिराहे पर पुलिस चेकिग कर रही थी।