ओवरलोड वाहनों के किए चालान
शामली: ओवरलोड व बिना कागजातों के नगर में चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 10:44 PM (IST)
शामली: ओवरलोड व बिना कागजातों के नगर में चलाए जा रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर डेढ़ दर्जन वाहनों के चालान काटे। एआरटीओ मुंशीराम ने बताया कि उन्होंने शनिवार को एसटी तिराहे पर चे¨कग की। इस दौरान बिना कागजातों के चलाई जा रही एक दर्जन ई-रिक्शा पकड़ी गई। सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। चार ट्रक व एक मैजिक को ओवरलोड हालत में पकड़ा गया। सभी वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि चे¨कग के दौरान एक लाख का जुर्माना भी वसूल किया गया। यह अभियान अभी जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें