चेकिंग के दौरान आरोपित दबोचा, चाकू बरामद
पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे चाकू बरामद किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 05:40 PM (IST)
शामली, जेएनएन। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे चाकू बरामद किया।
पुलिस को रविवार रात गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालेंडी स्थित नाले पर चेकिग के दौरान एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम इनाम पुत्र दीन मोहम्मद निवासी गांव मालेंडी थाना गढीपुख्ता बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें