हाईवे रहा सुनसान, रोजमर्रा की तरह दिखी दिनचर्या
जलालाबाद क्षेत्र में आपसी सौहार्द कायम रहा। शादी में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ दावत खाते नजर आए।
शामली, जेएनएन। जलालाबाद क्षेत्र में आपसी सौहार्द कायम रहा। शादी में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ दावत खाते नजर आए। हालांकि साप्ताहिक बंदी में बाजार में बंद दुकानों से बाजार सुनसान नजर आया। हाईवे पर कम वाहन दिखाई दिए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर इक्का-दुक्का यात्री नजर आए। राज्य परिवहन निगम की बसें यात्रियों की बिना खाली सड़कों पर दौड़ती रही।
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय सुनाए जाने पर कस्बे व आसपास ग्रामीण क्षेत्र में रोजमर्रा की तरह आपसी
सद्भाव रहा। घरों में कम लोग बाहर निकलें। बाहर कम निकलने की वजह से रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम रही। राज्य परिवहन निगम की बसें यात्रियों के बिना खाली दौड़ती रही। हाईवे पर वाहन व आमजन की कम संख्या रहने से सुनसान रहा। शादी-विवाह में सभी एक दूसरे के यहां पहुंचे। हालांकि सुबह के समय तक वाहन इक्का-दुक्का नजर आए। पुलिस की गाड़ी क्षेत्र में पेट्रोलिग करती रही।