धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पर्व
कांधला (शामली): कस्बे में गोवर्धन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सूरज कुंड महादेव मंदिर में कइ
कांधला (शामली): कस्बे में गोवर्धन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सूरज कुंड महादेव मंदिर में कई फिट लंबे गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना की गयी। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, कस्बे के ही लक्ष्मी-नारायण मंदिर में भंडारा लगा, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कस्बे में इस साल भी श्री गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित श्री सूरज कुंड महादेव मंदिर में आचार्य पंडित जर्नादन शर्मा ने भगवान श्री गोवर्धन महाराज की प्रतिमा का गाय के गोबर से निर्माण किया गया। मंत्रोच्चार से भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गयी। 56 प्रकार के भोग भी प्रतिमा को अर्पित किए गए। आचार्य जनार्दन शर्मा ने बताया कि सुख समृद्धि और देवी आपदा से बचने के लिए भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना भगवान कृष्ण के रूप में की गई। कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेता जाहिद राज, अनीस मंसूरी, सादिक, सावेज, मोहनलाल चावला, देशराज उर्फ पप्पू, जगपाल सैनी, चंद्रकांत तिवारी सहित आदि मौजूद रहे।