Move to Jagran APP

ार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर लगाई श्रद्धा की डुबकी

शामलीजेएनएन कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यूपी-हरियाणा से नदी पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। वहीं पुलिस-प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा।मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा श्रद्धापूर्वक तरीके से मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 10:11 PM (IST)
ार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर लगाई श्रद्धा की डुबकी
ार्तिक पूर्णिमा पर स्नान कर लगाई श्रद्धा की डुबकी

शामली:जेएनएन:

loksabha election banner

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यूपी-हरियाणा से नदी पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। वहीं, पुलिस-प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा।मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा श्रद्धापूर्वक तरीके से मनाई गई। सूरज की पहली किरण नजर आने से पहले ही यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कुछ ही देर में यमुना घाट पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। यूपी और हरियाणा दोनों प्रदेशों से हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की, जिसके बाद यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भी देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने स्नान कर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने यमुना घाट पर स्थित प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए तथा पितरों की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा भी दी।---

विशाल मेले में जमकर की खरीदारी

कार्तिक पूर्णिमा के चलते यमुना घाट पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। जहां स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी भी की। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों व महिलाओं में देखने को मिला, जिन्होंने अपने पसंदीदा सामान की खरीदारी की। वहीं, श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण भी किया।--

-डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा

यमुना नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन ने पहले ही साफ-सफाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को डीएम अखिलेश सिंह व एसपी अजय कुमार पांडेय ने यमुना घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यमुना नदी पर सुरक्षा व्यवस्था परखी। साथ ही, पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इनके अलावा यमुना घाट पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा, तहसीलदार रनबीर सिंह ने भी यमुना घाट का निरीक्षण किया।---ब्रिज पर दिनभर लगा रहा जाम

श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते यमुना ब्रिज पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक जाम को खुलवाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। स्नान संपन्न होने के बाद यातायात सुचारू हो सका।

---सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

यमुना नदी में स्नान के चलते सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक प्लाटून पीएसी, 25 गोताखोरों के साथ ही स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके अलावा यमुना नदी पर दो नाव भी लगाई गई थी, जिसमें पुलिसकर्मी और गोताखोर यमुना में घूमकर कड़ी नजर रखे हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.