Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की जयंती मनाई

कांग्रेस की ओर से विश्वकर्मा नगर में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 05:56 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 05:56 PM (IST)
कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की जयंती मनाई
कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की जयंती मनाई

शामली जेएनएन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा नगर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

loksabha election banner

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केंद्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे। उन्हें संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणतंत्र का वास्तुकार माना जाता है। स्वतंत्र व सर्व शक्तिशाली देश बनाने के साथ गरीब मजदूरों, किसानों व बच्चों सहित अन्य वर्गो के लिए जो उन्होंने किया, वह भुलाया नहीं जा सकता। भाईचारे, समतावाद और आधुनिक ²ष्टिकोण के साथ उन्होंने देश की नींव रखने का काम किया। आज जो भारत है, उसकी नींव पंडित नेहरू ने ही रखी। उनके आदर्शो को हम सभी को जीवन में उतारने की जरूरत है । सेवादल के प्रदेश सचिव वैभव गर्ग ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से अत्यधिक लगाव था और तभी बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। 17 साल तक वह देश के प्रधानमंत्री रहे और उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पी भी कहा जाता है। दुनिया में शांति कायम करने के उद्देश्य से पंचशील सिद्धांत की स्थापना की। साथ ही विश्व में निर्गुट आंदोलन की स्थापना की और विश्व के नेता बने।

इस दौरान वैभव गर्ग, बाबू खान, योगेश भारद्वाज, ओमबीर उपाध्याय, पुनीत शर्मा, रविन्द्र आर्य, प्रवीण पांचाल, अरविद शर्मा, ज्योति शर्मा, अविनाश शर्मा, अंकुर जैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.