परिवर्तन से ही निकलता है तरक्की का रास्ता : शर्मा
संवाद सूत्र, ¨झझाना : माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता ओम प्रकाश शर्मा ने कहा है कि जो परिवर्तन
संवाद सूत्र, ¨झझाना : माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता ओम प्रकाश शर्मा ने कहा है कि जो परिवर्तन के साथ-साथ आगे की दिशा तय करता है, वह ही तरक्की पाता है। यही प्रकृति का नियम है। बड़े होने के बाद इतिहास को भी कभी नहीं भूलना चाहिए। शिक्षकों को भी चाहिए कि वे नई शिक्षा पद्धति को छात्रों को समर्पित करें, ताकि वे भविष्य में आगे चलकर एक सुदृढ़ और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकें।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ के नेता एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि बदलाव देश व समाज का नियम है। प्रगतिशील वह है जो आगे की दिशा तय करता है। प्रकृति का भी यही नियम है। बड़े इतिहास को भूल जाते हैं, मगर इतिहास की भी आवश्यकता है। कस्बे के आरएसएस इंटर कॉलेज में नवनिर्मित शासकीय कार्यालय का लोकार्पण के बाद कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि मोहनजोदड़ों और अब की सभ्यता में क्या अंतर है, पहले किस तरह का पहनावा, किस तरह का खाना था और आज के खाने और पहनने में कितना अंतर है, यह भी इतिहास बताता है। इतिहास तो स्वयं को दोहराता है इसका वैज्ञानिक आधार है और इतिहास से दुनिया में कोई सबक नहीं लेता है। उन्होंने शिक्षकों से उन्होंने आह्वान किया की नई शिक्षा नीति छात्रों को समर्पित करना शिक्षक का दायित्व है। इसी से भविष्य में एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा। उन्होंने अपील की कि इतिहास के बारे में छात्रों को जरूर बताएं। कॉलेज की पिछले कई दशकों से लगातार तरक्की और हाल में अभूतपूर्व विकास को देख कर उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में बार-बार प्रशंसा की। इस दौरान कार्यक्रम में जिले के अनेक शिक्षक मौजूद रहे।