Move to Jagran APP

पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू होकर, लिया देशसेवा का संकल्प

शासन के आदेश पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस व मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद पुलिस ने एक दिन थानेदार कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर जनपद की कई छात्राओं को अलग-अलग थानों में एक दिन का प्रभारी बनाया गया। नई थाना प्रभारियों ने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याओं को जाना।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:41 PM (IST)
पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू होकर, लिया देशसेवा का संकल्प
पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू होकर, लिया देशसेवा का संकल्प

शामली जेएनएन। शासन के आदेश पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस व मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद पुलिस ने एक दिन थानेदार कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर जनपद की कई छात्राओं को अलग-अलग थानों में एक दिन का प्रभारी बनाया गया। नई थाना प्रभारियों ने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याओं को जाना। पुलिस की कार्यप्रणाली को भी देखा। समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। मिशन शक्ति और मास्क लगाने को लेकर जागरूक किया।

loksabha election banner

मिशन शक्ति कार्यक्रमों के तहत एक दिन के लिए नगर कोतवाली शामली की बागडोर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी की मौजूदगी में आर्यपुरी निवासी छात्रा महिमा बजाज पुत्र सुरेश बजाज को सौंपी गई। वह हिदू कन्या महाविद्यालय की बीए फाइनल की छात्रा है। महिमा ने गांव झाल से आई पीड़ित बुजुर्ग महिला कुसुम देवी की समस्या सुनी। महिला ने अपने बेटे पर पिछले दो माह से परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस से अब शिकायत की है। इस पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। कोतवाली के रजिस्टरों को देख कर जानकारी की गई। उन्होंने महिला थाना पुलिस के साथ नगर में पैदल गश्त की। मिशन शक्ति व मास्क लगाने को लेकर आमजन को जागरूक किया। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी। उधर, महिमा बजाज ने बिना घबराए परिपक्वता के साथ सवालों के जवाब दिए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतुष्टि जताई।

यह बोली नई प्रभारी

महिमा बजाज ने कहा कि आने वाले समय में वह पुलिस अधिकारी बनना चाहती हैं। अपराध का खात्मा करना उनकी प्राथमिकता होगी। वर्तमान में पुलिस की सेवा अच्छी है। मिशन शक्ति अभियान महत्वपूर्ण कदम है। महिलाएं किसी भी प्रकार के अपराध से न डरें, बल्कि मुकाबला करें। पुलिस का सहयोग ले। पुलिस प्रत्येक समस्या के निदान को हर समय तैयार है।

बोले एसपी

छह माह तक मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेशभर में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति के माध्यम से महिला जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में महिमा बजाज को एक दिवसीय प्रभारी कोतवाली शामली बनाया गया। जनपद के अन्य थानों में छात्राओं को थाने में प्रभारी बनाकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझने व देखने का मौका दिया गया।

नित्यानंद राय, पुलिस अधीक्षक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.