शांति भंग के आरोप गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 11:41 PM (IST)
शामली, जेएनएन। नगर कोतवाली पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
नगर कोतवाली पुलिस ने शांति नगर निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित युवक अपनी माता के साथ गाली-गलौज कर रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
-पत्नी से झगड़ने पर पकड़ा
शामली: नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलोन निवासी सुकेंद्र मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। आसपास के लोगों के समझाने पर उसने किसी की एक न सुनी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें