आखिरकार फरहाज को पुलिस ने भेजा जेल
संवाद सूत्र, ¨झझाना: आखिरकार ¨झझाना पुलिस ने बाइक चोरी के मास्टर माइंड फरहाज को शनि
संवाद सूत्र, ¨झझाना: आखिरकार ¨झझाना पुलिस ने बाइक चोरी के मास्टर माइंड फरहाज को शनिवार को जेल भेज दिया। पिछले सप्ताह से फरहाज पुलिस हिरासत में था। पुलिस ने एक दर्जन चोरी की बाइक बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार व चार आरोपितों को फरार दिखाया था। पुलिस ने इसमें बड़ा खेल कर मास्टरमाइंड को क्लीन चिट दे दी थी। शुक्रवार को पुलिस के इस राजफाश व खेल पर जब जागरण ने सवाल उठाए तो पुलिस बैकफुट पर आ गई और उसने मुख्य आरोपित से भी एक चोरी की बाइक बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
¨झझाना पुलिस ने चार दिन पूर्व चोरी की 11 बाइक बरामद कर दो आरोपितों को जेल भेज दिया था। पुलिस ने चार आरोपितों को फरार दिखाया था। फरार आरोपितों में फरहाज पुत्र नफासत भी शामिल था। पुलिस ने इसी नाम के फरहाज पुत्र जमशेद निवासी ¨झझाना को क्लीन चिट देते बड़ा खेल कर दिया था। जबकि इस खेल का मास्टरमाइंड फरहाज ही था।
फरहाज ही चोर की बाइकों के फर्जी कागज तैयार करके बेचने में गैंग की मदद करता था। सबसे पहले पुलिस ने ही फरहाज पुत्र जमशेद को हिरासत में लिया था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से शामली में प्रेस वार्ता कर फरहाज को क्लीन चिट दे दी गई थी। शुक्रवार के अंक में दैनिक जागरण ने पुलिस के इस खेल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस बैकफुट पर आई और शनिवार को फरहाज को एक चोरी की बाइक बरामद कर जेल भेज दिया।