विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: रोटी के बाद अब चेहरे पर थूक लगाते हुए मुस्लिम नाई का Video Viral, लोगों ने पूछा कहीं आपका 'फेस मजाज हलाल' तो नहीं...

Published: Sat, 08 Jun 2024 07:13 AM (IST)

Shamli News In Hindi Update शामली जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र में एक वीडियो देर रात एक्स पर प्रसारित हुआ ...और पढ़ें

Shamli News: स्लिम नाई ने थूक लगाकर की युवक के चेहरे पर मसाज।
Shamli News: स्लिम नाई ने थूक लगाकर की युवक के चेहरे पर मसाज।

HighLights

  1. एक्स पर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस
  2. थानाभवन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो

जागरण संवाददाता, शामली। थूक लगाकर रोटी सेंकने के मामले कई जिलों से सामने आए थे, लेकिन अब चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करने के वीडियो सामने आया है। मसाज करने वाला नाई मुस्लिम बताया जा रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद थानाभवन थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

शुक्रवार की शाम एक्स पर एक वीडियो प्रसारित हुई। जो थानाभवन थाना क्षेत्र की बताई की थी। वीडियो में नाई एक युवक के चेहरे पर मसाज कर रहा है। इस दौरान बीच-बीच में वह चेहरे पर थूक भी लगा रहा है।

मुकदमा हुआ दर्ज

वीडियो एक्स पर प्रसारित होने के बाद एसपी अभिषेक ने थानाभवन थाना प्रभारी सतीश कुमार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को पुलिस ने वीडियो की जांच पूरी कर ली है। वीडियो थानाभवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा की है। पुलिस ने आरोपित नाई अमजद पुत्र इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः UP News: सपा के वरिष्ठ नेता डीपी यादव ने गोली मारकर किया सुसाइड, लोकसभा चुनाव में पार्टी ने छीनी थी अहम जिम्मेदारी

सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि वीडियो प्रसारित होने के बाद युवक की शिनाख्त कर ली गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।

Read Also:तूने मुझे क्यों घूरा… सड़क पर खड़े युवक पर युवतियों को हुआ शक, फिर कर दी दे दनादन! ताकते रह गए लोग, रोकने की नहीं हिम्मत!

थूक लगाकर रोटी सेंकने वाला भी वीडियो हुआ था वायरल

कोतवाली क्षेत्र में फव्वारा चौक के निकट एक होटल का तीन साल पहले वीडियो प्रसारित हुआ था। जिसमें एक मुस्लिम युवक थूक लगाकर रोटी सेंक रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।