शेल्टर होम में पैदल पहुंचे कामगार
दूसरे राज्यों में काम करने वाले करीब 30 प्रवासी कामगार पैदल चलकर शेल्टर होम पहुंचे। उन्हें गृह जनपद भेजा जा रहा है।
शामली, जेएनएन। दूसरे राज्यों में काम करने वाले करीब 30 प्रवासी कामगार पैदल चलकर शेल्टर होम पहुंचे। उन्हें गृह जनपद भेजा जा रहा है।
लॉकडाउन के बीच फंसे प्रवासी कामगारों के पैदल आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एक बार फिर दूसरे राज्यों में काम करने वाले करीब 30 प्रवासी कामगार कैराना पहुंचे। जहां उन्हें शामली रोड पर राधा स्वामी सत्संग व्यास में बनाए शेल्टर होम में ले जाया गया और भोजन कराया गया। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 30 प्रवासी कामगार पैदल आए हैं, जिन्हें बस से उनके गृह जनपद भिजवाने की तैयारी की जा रही है। कर्नाटक से घर लौटा युवक, खुद कराई जांच
कैराना: कर्नाटक में कपड़े का काम करने वाला युवक लॉकडाउन के चलते अपने घर लौट आया है। युवक ने अस्पताल में पहुंचकर अपनी जांच कराई। गांव गोगवान निवासी एक युवक कर्नाटक के जनपद कोलार में कपड़े का कार्य करता था। इन दिनों लॉकडाउन के चलते काम नहीं चलने के कारण युवक अपने घर वापस लौट आया। गुरुवार को युवक अपने भाई भारतीय किसान यूनियन के ग्राम अध्यक्ष आमिर अली के साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा। जहां कर्नाटक से आने की सूचना देते हुए कोरोना जांच करने की बात कही। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा युवक की स्क्रीनिग कर जांच की गई। जांच में प्रथम ²ष्टतया युवक को कोई लक्षण नजर नहीं आया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवक को 21 दिन के लिए होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई।