Move to Jagran APP

साढ़े 5 घंटे रहा मेगा ब्लाक, नहीं चलीं ट्रेन, यात्री रहे परेशान

शामली-कांधला के बीच रविवार दोपहर रेलमार्ग पर अंडरपास का निर्माण किया गया। जिसके चलते कई ट्रेनें रद रहीं। ट्रेनों का संचालन नहीं होने के कारण यात्री परेशान रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 09:22 PM (IST)
साढ़े 5 घंटे रहा मेगा ब्लाक, नहीं चलीं ट्रेन, यात्री रहे परेशान
साढ़े 5 घंटे रहा मेगा ब्लाक, नहीं चलीं ट्रेन, यात्री रहे परेशान

जासं, शामली: शामली-कांधला के बीच रविवार दोपहर रेलमार्ग पर अंडरपास का निर्माण किया गया। जिसके चलते कई ट्रेनें रद रहीं। ट्रेनों का संचालन नहीं होने के कारण यात्री परेशान रहे। दोपहर बाद निर्माण कार्य पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन सुचारू हुआ।

loksabha election banner

शामली रेलवे यातायात निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को कांधला-शामली के बीच मानव रहित रेलवे फाटक 82सी पर अंडरपास बनाया गया। जिसके चलते सुबह से दोपहर बाद तक साढ़े पांच घंटे मेगा ब्लाक रखा गया। विभाग अधिकारियों के आदेशानुसार पहले अंडरपास निर्माण कार्य सुबह पौने 9 बजे से शुरू होकर दोपहर सवा दो बजे तक पूरा किया जाना था, लेकिन बाद में निर्देश मिले की जब सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 51909 शामली से चलकर कांधला पास नहीं कर लेती, तब तक कार्य शुरू नहीं किया जाना था। इसके बाद ट्रेन तो अपने समय से चली गई लेकिन दिल्ली से एक मालगाड़ी आने के कारण सुबह पौने 9 बजे शुरू होने वाला कार्य दस बजकर पच्चीस मिनट पर शुरू हो सका। जो सवा दो बजे के बजाए 3.55 बजे समाप्त हो सका। यह कार्य रेलवे के इंजीनियरिग विभाग के अधिकारी अतुल जिंदल, मोहम्मद आशिक अली, रवि कांत सक्सेना की देखरेख में पूरा हुआ। बताया कि निर्माण कार्य के चलते रात में दस बजे दिल्ली से चलकर शामली तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन 74025 व सुबह के समय पौने छह बजे शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74026 रद रही। शामली से बारह बजे दोपहर में दिल्ली जाने वाली हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन 54476 व दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54475 ट्रेन रद रही। सहारनपुर से शामली में नौ बजे आने वाली पैसेंजर ट्रेन 51910 को शामली में ही रोका गया। दोपहर बाद चार बजे इस ट्रेन को शामली से सहारनपुर के लिए वापस भेजा गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा का कहना है कि यात्रियों की परेशानी के बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.