साढ़े पांच घंटे का ब्लाक.. बिलबिला उठे मासूम
जागरण संवाददाता, शामली : शामली-दिल्ली रेलमार्ग पर शनिवार आज खेकड़ा क्षेत्र में अंडरपास का
जागरण संवाददाता, शामली : शामली-दिल्ली रेलमार्ग पर शनिवार आज खेकड़ा क्षेत्र में अंडरपास का निर्माण होने के कारण मेगा ब्लाक रहा। इस दौरान इस मार्ग की चार ट्रेन रद्द रहीं। भीषण गर्मी के कारण स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को जहां भारी परेशानी उठानी पड़ी, वहीं मासूम बालक गर्मी के कारण बिलबिला उठे।
शनिवार को बागपत जनपद के खेकड़ा क्षेत्र में अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हुआ। सुबह दस बजे शुरू हुए मेगा ब्लाक में निर्माण कार्य को दर्जनों मजदूरों ने दिल्ली से आए इंजीनियरों के नेतृत्व में पूरा किया। निर्माण कार्य दोपहर में साढ़े तीन बजे पूरा हो पाया। परिणाम स्वरूप इस मार्ग पर ट्रेन का आवागमन दस बजे के बाद बंद हो गया था। शामली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण दिल्ली से सहारनपुर-शामली आने वाली ट्रेन 74021 बड़ौत से सहारनपुर के बीच रद्द रही। उसे बड़ौत में ही रोक दिया गया। 54475 दिल्ली से सहारनपुर- हरिद्वार ट्रेन दिल्ली से हरिद्वार के बीच रद कर दी गई। उसे भी वहीं पर रोक दिया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 74024 सहारनपुर से बड़ौत के बीच रद्द की गई व 54476 ट्रेन हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन शामली से दिल्ली के बीच रद रही। उसे शामली में ही रोका गया। उसे यहां से ही वापस हरिद्वार के लिए भेजा गया। शनिवार आज भीषण गर्मी थी। इस दौरान शामली स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मासूम बच्चे गर्मी के कारण बिलबिला उठे। दोपहर बार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही इन मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।