साप्ताहिक बंदी का शामली में नहीं असर, दुकानें खुलीं
रविवार को प्रशासन के आदेश पर लागू शामली में साप्ताहिक बंदी का कोई असर नही दिखाई दिया। शहर के बाजारों में व्यापारियों ने दुकानें खोलकर सामान बेचा। कुछ लोग बिना मास्क के भी बाजार में घूमते नजर आए। पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के चलते नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शामली, जेएनएन। रविवार को प्रशासन के आदेश पर लागू शामली में साप्ताहिक बंदी का कोई असर नही दिखाई दिया। शहर के बाजारों में व्यापारियों ने दुकानें खोलकर सामान बेचा। कुछ लोग बिना मास्क के भी बाजार में घूमते नजर आए। पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के चलते नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते अनलॉक-4 चल रहा है। अनलॉक-4 में शासन के आदेश पर रविवार को होने वाले लॉकडाउन को हटा दिया है, लेकिन प्रशासन के आदेश पर शामली शहर में रविवार को साप्ताहिक बंदी रखने का आदेश है। रविवार को बाजारों में व्यापारियों ने दुकानें खोलकर नियमों का उल्लंघन किया है। शहर के कबाड़ी बाजार, वीवी इंटर कॉलेज रोड, विजय चौक, अजंता चौक आदि जगह पर व्यापारियों ने दुकानें खोलकर सामान बेचा है। शहर के वर्मा मार्केट के निकट कुछ खानपान के ठेले भी लगे दिखाई दिए है। शहर के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर कपड़े व जूतों का शोरूम भी खुला दिखाई दिया है। संचालकों ने साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करते हुए शोरूम खोलकर सामान बेचा है। शोरूम के बाहर वाहनों की भारी भीड़ भी दिखाई दी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।