फिर खुली बिना अनुमति के दुकान, जिम्मेदार अनजान
शामली जेएनएन कोरोना वायरस और महामारी के बीच चल रहे लॉकडाउन-4 में व्यापारियों को दुकान खोलने की छूट क्या दी गई। रोजाना प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसी भी तरह का शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। बिना अनुमति के रोजाना दुकानें खोली जा रही है। लापरवाही इतनी है कि जिम्मेदार अफसर अभी भी इस बात से अनजान नजर आ रहे है।
शामली, जेएनएन: कोरोना वायरस और महामारी के बीच चल रहे लॉकडाउन-4 में व्यापारियों को दुकान खोलने की छूट क्या दी गई। रोजाना प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसी भी तरह का शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। बिना अनुमति के रोजाना दुकानें खोली जा रही है। लापरवाही इतनी है कि जिम्मेदार अफसर अभी भी इस बात से अनजान नजर आ रहे है। बाजारों में लोगों की भीड़ से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
देश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के बीच जरूरी सामान के लिए प्रशासन की और से सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय दे रखा है। लॉकडाउन-4 के चलते डीएम ने रोस्टर के तहत दुकानें खोलने के आदेश जारी किए थे। व्यापारियों द्वारा प्रशासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसी भी तरह के नियमों का पालन नही किया जा रहा है। शुक्रवार को भी बिना अनुमति के बाजार में दुकानें खुली नजर आई है। किसी भी तरह की कारवाई ना होने के कारण व्यापारी बेखौफ दुकानें खोल रहे है। समय के बाद तक भी चोरी-छिपे दुकानें खोली जा रही है। शहर के सब्जी मंडी, बड़ा बाजर, नाला पटरी, कबाड़ी बाजार में लोगों की भारी भीड़ नजर आई है। वाहनों से लोग बाजार में पहुंच रहे है। किसी भी तरह का शारीरिक दूरी का पालन नही किया जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहों पर लोगों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति भी दिखाई दी है। शहर के दिल्ली रोड स्थित जूतों की दुकानों पर शारीरिक दूरी का खुला उल्लंघन किया गया है। कुछ लोग बिना मास्क लगाएं भी बाजार में पहुंच रहे है। लोहे की दुकानों पर बिना अनुमति के बावजूद भी दुकानों पर सामान बेचा गया है। शहर के शिव चौक पर पुलिस मौजूद होने के बाद भी आसपास बिना अनुमति वाली दुकानें भी खोली गई है। बाजारों में लोगों की भीड़ के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।