Move to Jagran APP

मामौर झील से एक हजार बीघा फसल जलमग्न

दो दिन तक बारिश के चलते मामौर झील एक बार फिर ओवरफ्लो हो गई। मेढ़बंदी को तोड़ते हुए झील का पानी किसानों के खेतों में घुस गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 10:46 PM (IST)
मामौर झील से एक हजार बीघा फसल जलमग्न
मामौर झील से एक हजार बीघा फसल जलमग्न

शामली, जेएनएन। दो दिन तक बारिश के चलते मामौर झील एक बार फिर ओवरफ्लो हो गई। मेढ़बंदी को तोड़ते हुए झील का पानी किसानों के खेतों में घुस गया। इसमें किसानों की करीब एक हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई है। फसलों की बर्बादी के चलते किसान बेहद चितित है। किसानों ने प्रशासन को अवगत कराते हुए मुआवजे की मांग की है। वहीं, किसानों द्वारा जेसीबी मशीन लगवाकर मेढ़बंदी कराते हुए पानी की रोकथाम कराई जा रही है।

loksabha election banner

गांव मामौर में स्थित झील में कैराना की निकासी का गंदा पानी समाता है। पिछले दो दिनों तक बे मौसम हुई बारिश के चलते झील में पानी का दबाव बढ़ गया। शुक्रवार देर रात अत्याधिक पानी के कारण किसानों की ओर से की गई मेढ़बंदी टूट गई, जिसके बाद झील का पानी किसानों के खेतों में घुस गया। झील के ओवरफ्लो होने के कारण आधा दर्जन से अधिक किसानों की गन्ना, गोभी, करेला, गेहूं आदि की फसल जलमग्न हो गई। इसके बाद मौके पर किसान जमा हो गए। किसानों ने बाकी फसलों की बर्बादी रोकने के लिए जेसीबी मशीन को मौके पर बुलवाया। जहां किसानों द्वारा झील के पानी से बची शेष फसल बर्बाद न हों, इसके लिए मेड़बंदी कराई जा रही है और पानी की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, किसानों की ओर से स्थानीय प्रशासन को झील के ओवरफ्लो होने के बारे में जानकारी दे दी गई है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की गुहार लगाई है। हर साल बर्बाद होती हैं फसल

झील के ओवरफ्लो होने का मुख्य कारण कैराना की निकासी का गंदा पानी है, जिससे आए साल झील बरसात में ओवरफ्लो हो जाती है। कई बार किसान झील से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थायी हल नहीं निकल पा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी नहीं बना

किसानों की बर्बादी को देखते हुए मामौर झील पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की कवायद शुरू की गई थी। इसके लिए झील पर नमामि गंगे के ज्वाइंट सेक्रेट्री भी जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, आजतक यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बन पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.