Move to Jagran APP

हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति पर्व

मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 11:07 PM (IST)
हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति पर्व
हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति पर्व

शामली, जेएनएन। मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। वहीं श्रद्धालुओं ने यमुना में भी स्नान कर गरीबों को दान पुण्य किया।

loksabha election banner

भगवान सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। बुधवार को भी शहर में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। शहर के अग्रसेन पार्क में राम लखन सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविन्द दृष्टा, संस्था अध्यक्ष अशोक गोयल व घनश्यामदास गर्ग ने किया। इस अवसर पर खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार तायल, अवनीश, मनोज गोयल, सचिन मित्तल, संजय ऐरन, खुशीराम अरोरा, जगदीश अरोरा, विशाल तायल, सुशील अग्रवाल, निर्भय संगल, श्यामलाल एडवोकेट, राजेन्द्र टाटा, नीलेश वशिष्ठ आदि भी मौजूद रहे। वहीं, हिन्दू जागरण मंच ने भी मकर संक्रांति के पर्व पर कैराना रोड स्थित नरेंद्र सिंह मार्केट के निकट खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। सबसे पहले साधु संतों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को खिचड़ी रूपी प्रसाद का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष संजीव चौहान ने सभी शहरवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर संदीप वशिष्ठ, प्रवीण शास्त्री, अंकित शर्मा, पप्पन चौहान, संजीव तोमर, रविकांत, रोहित, हर्षित वर्मा, रेखा संगल, निशा शर्मा, शिखा गोयल, मीनाक्षी बंसल, भावना सैनी, मंजू आर्य, पूनम शर्मा, आशा शर्मा, उर्मिला गोयल आदि भी मौजूद रहे। इसके अलावा माजरा रोड, धीमानपुरा, टंकी रोड, गुरुद्वारा तिराहा, सुभाष चौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, बड़ा बाजार, नया बाजार आदि स्थानों पर भी मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह के समय श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। वहीं काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर गरीबों को दान पुण्य कर धर्मलाभ उठाया। वहीं देहात क्षेत्रों में भी मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में खिचड़ी बनाई गई, मंदिरों में भी श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.