ठिठुरन से मिली निजात, धूप का लिया आनंद
शामली जेएनएन कोहरे से राहत रही हवा भी कम थी और दिनभर चटक धूप रही। ऐसे में ठंड से काफी राहत रही। शाम के समय ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
शामली, जेएनएन: कोहरे से राहत रही, हवा भी कम थी और दिनभर चटक धूप रही। ऐसे में ठंड से काफी राहत रही। शाम के समय ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई थी। कभी बादल रहते थे तो कभी कोहरा। धूप निकलने के कारण ठंड का अहसास बहुत अधिक था। गुरुवार को मौसम साफ रहा और सूर्यदेव ने भी सुबह ही दर्शन दे दिए। दिन चढ़ने के साथ धूप चटक होती चली गई और लोग धूप में बैठे दिखाई दिए। हवा भी बहुत कम थी, जबकि बुधवार को ठंडी हवा परेशान करने वाली थी। दोपहर बाद धूप हल्की पड़ना शुरू हुई तो तापमान में कम होना लगा। शाम को ठंड में इजाफा हो गया, लेकिन गत दिनों के मुकाबले अहसास कम था। हालांकि नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है और लोग अलाव तापते दिखे। वहीं, दिनभर मौसम साफ होने के चलते सुबह से ही चीनी मिल में गन्ने की आवक होती रही।
किसान सभा शनिवार को
शामली : कांग्रेस सेवादल के पश्चिम जोन उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि शामली जनपद के गांव हरड़ फतेहपुर में किसान सभा का आयोजन शनिवार को सुबह 11 बजे पूर्व प्रमुख ठाकुर नेत्रपाल सिंह के आवास पर किया जाएगा। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय सभा को संबोधित करेंगे। इसमें किसानों से जुड़े बिलों के साथ-साथ अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी। इससे पहले शनिवार सुबह 10 बजे सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस पर ध्वज वंदन का कार्यक्रम होगा। पश्चिम जोन से जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने किसानों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। एलआइसी अभिकर्ताओं की समस्याओं का करें समाधान
शामली: गुरुवार को नगरपालिका सभागार में भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नवगठित कार्यकारिणी का परिचय कराया गया। इस मौके पर अध्यक्ष विकास धीमान ने सभी अभिकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निवारण कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही बीमे कि किश्तों को आनलाइन जमा करने की जानकारी दी गईं। बैठक की अध्यक्षता विकास धीमान एवं संचालन रोकी सिन्हा ने किया। इस अवसर पर रविद्र मलिक, वीरेंद्र सिंह, नरेश सैनी, अंकित सिघल, रामप्रसाद विश्वास चौहान, जगदी अरोरा, विजय गौतम, कवरपाल सिंह, अरविद, सत्तार अली, डा. तेजपाल, कुशपाल, हरिगोपाल, रविद्र आचार्य, मनीष चौधरी, महमूद अली, रविकांत आदि मौजूद रहे।