नगर में लगा जाम..दो एंबुलेंस भी फंसीं
जागरण संवाददाता, शामली : शुक्रवार सुबह से ही नगर में जाम लग गया, जो कई किलोमीटर तक लगा
जागरण संवाददाता, शामली : शुक्रवार सुबह से ही नगर में जाम लग गया, जो कई किलोमीटर तक लगा रहा। ऐसे में वाहनों में सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मरीजों को ले जा रही दो एंबुलेंस भी फंस गईं, जिन्हें किसी तरह जाम से निकाला गया। जाम के कारण नगर में पैदल चलने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी।
शादी समारोह होने के कारण जहां गुरुवार को देर रात में नगर की सभी सड़कों पर जाम लगा रहा और शादी में जाने वाले घरातियों व बारातियों को जाम में फंसा रहने पड़ा। यहीं हालात शुक्रवार सुबह को भी रहे। यह बात दीगर है कि गुरुवार रात को पुलिस ने जाम खुलवा दिया था, लेकिन शुक्रवार को सुबह से एक बार फिर जाम लग गया। यह जाम शादी में जाने वाले लोगों व किसानों के गन्नों से लदे वाहनों के कारण लगा था। नगर के फव्वारा चौक से गुरुद्वारा रेलवे फाटक तक वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही थी। कई घंटे बाद जाम को खुलवाया जा सका। उधर, जाम के दौरान दो एंबुलेंस भी फंस गई जो मरीजों को लेकर हरियाणा जा रही थी। लोगों ने उन्हें बामुश्किल जाम से निकलवाया। पुलिस का कहना था कि यह जाम शादी में जाने व आने वाले वाहनों को लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण लगा था।