हॉट स्पॉट में लगाएं सीसीटीवी कैमरे: मंडलायुक्त
शामलीजेएनएन कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के ²ष्टिगत शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त संजय कुमार एवं पुलिस विभाग की नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने जनपद के हॉटस्पॉट क्षेत्र तैमूरशाह का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हॉटस्पॉट ऐरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
शामली:जेएनएन: कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के ²ष्टिगत शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त संजय कुमार एवं पुलिस विभाग की नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने जनपद के हॉटस्पॉट क्षेत्र तैमूरशाह का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हॉटस्पॉट ऐरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
शनिवार को शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त संजय कुमार एवं पुलिस विभाग की नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने शहर के हॉटस्पॉट तैमूरशाह का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारियों ने हॉट-स्पॉट क्षेत्र में बैरीकेडिग आदि की व्यवस्थाओं को चेक किया एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नोडल अधिकारियों को अवगत करा गया कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं है। निरीक्षण के समय पुलिस महानिरीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के मास्क के स्थान पर गमछा लपेटे देखकर सुरक्षा के ²ष्टिगत मास्क उपलब्ध कराते हुए कहा कि वर्दी व निरंतर मास्क पहनना है, इस बात को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। निरीक्षण के अगले क्रम में नोडल अधिकारियों द्वारा नवनिर्मित जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटाइन वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नोडल अधिकारियों ने जिला अस्पताल में क्वारंटाइन किए गए लोगों के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मंडलायुक्त को बताया कि यहां पर 45 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी लोगों के लिए खाने पीने आदि की व्यवस्था पर्याप्त रूप से की गई है। मैन्यू तथा उनकी डिमांड के अनुसार खाना तैयार किया जाता है। पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया गया कि सुरक्षा की ²ष्टि से यहां पर शिफ्ट वार पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारियों द्वारा वहां पर सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्डिंग आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारियों द्वारा वहां पर कार्यरत मेडिकल स्टाफ से भी बात की गई। जिसमें स्वास्थ विभाग के स्टाफ द्वारा बताया गया कि उनको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है,यदि कोई समस्या होती है, तो तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बता दिया जाता है। नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ विभाग के कर्मी द्वारा पीपीई किट तथा टॉयलेट आदि की सफाई करने के लिए सफाई कर्मी द्वारा पीपीई किट का इस्तेमाल किया जाए। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। जिसके लिए उन्होंने प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय भटनागर, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे