Move to Jagran APP

कार्रवाई के खौफ.. उखाड़ा अवैध पंप

नगर के ईदगाह रोड पर स्थित बायोटेक कंपनी का पेट्रोल पंप स्थापित था जो गैर कानूनी तरीके से तेल की सप्लाई कर रहा था। दैनिक जागरण ने बायोटेक कंपनी की आड़ में तेल के खेल को प्रमुखता के साथ उजागर किया था। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की नींद टूटी थी और बायोटेक कंपनी के सभी पंपो की जांच के लिए चार सदस्य टीम का गठन किया गया था। टीम ने नगर में लगे सभी पंपो की गहनता से जांच की थी जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गई थीं। इसी के साथ पंप संचालित करने वाले सभी संचालकों को पंप चालू न करने की सख्त हिदायत देते एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई थी। जिसके बाद पंप संचालकों में हड़कंप मच गया था। इसी के साथ-साथ नगर के ईदगाह रोड़ पर लगा बायोटेक पंप चोरी छिपे तेल उगल रहा था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 09:29 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 09:29 PM (IST)
कार्रवाई के खौफ.. उखाड़ा अवैध पंप
कार्रवाई के खौफ.. उखाड़ा अवैध पंप

कैराना : आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई के डर से तेल माफिया ने घुटने टेक ही दिए। दैनिक जागरण द्वारा लगातार नगर एवं क्षेत्र में लगे आधा दर्जन अवैध पंपों के काले कारनामे का राजफाश किया जा रहा था। उधर, कार्रवाई के डर से ईदगाह रोड पर लगाए एक पंप की मशीन संचालकों ने उखाड़ ली, जबकि अभी भी क्षेत्र में कई पंप है, जिनकी मशीनों को सिर्फ ढककर रखा गया है।

loksabha election banner

नगर के ईदगाह रोड पर स्थित बायोटेक कंपनी का पेट्रोल पंप स्थापित था, जो गैर कानूनी तरीके से तेल की सप्लाई कर रहा था। दैनिक जागरण ने बायोटेक कंपनी की आड़ में तेल के खेल को प्रमुखता के साथ उजागर किया था। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की नींद टूटी थी, और बायोटेक कंपनी के सभी पंपों की जांच के लिए चार सदस्य टीम का गठन किया गया था। टीम ने नगर में लगे सभी पंपों की गहनता से जांच की थी, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गई थीं। इसी के साथ पंप संचालित करने वाले सभी संचालकों को पंप चालू न करने की सख्त हिदायत देते एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई थी। जिसके बाद पंप संचालकों में हड़कंप मच गया था। इसी के साथ-साथ नगर के ईदगाह रोड पर लगा बायोटेक पंप चोरी छिपे तेल उगल रहा था। कार्रवाई के खौफ से पंप संचालक ने स्वयं ही अपनी मशीन उखाड़ ली है। बताते चलें कि इस बायोटेक पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का बड़ा खेल खेला जा रहा था।

--

ढककर रखे गए पंपों पर कब होगी कार्रवाई

नगर के अधिकतर मार्गो पर लगे अवैध पंपों पर कार्रवाई के डर से पंप संचालकों ने पालीथिन के कवर पहनाकर उन्हें ढक दिया। संचालक अधिकारियों से सांठगांठ कर उन्हें चलाने की जुगत में लगे है। चेतावनी जारी की गई थी। अब सवाल उठता है कि एक पंप की मशीन तो उखाड़ ली गई, बाकी इन अवैध पंपों के खिलाफ कब कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.