Move to Jagran APP

बेरोजगारी की मार से कामगारों को उबारेगा आइआइए

कोविड-19 के प्रकोप के चलते देशभर के कामगारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लॉकडाउन के चलते अपने-अपने गृह जनपदों को लौटे कामगार अब भविष्य को लेकर चितित दिख रहे हैं लेकिन अब कामगारों को रोजगार के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। आइआइए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) अब कामगारों को इस मुश्किल से उबारने का काम करेगा। इसके तहत गृह जनपदों को लौटे कामगारों को आइआइए रोजगार मुहैया कराने का काम करेगा। सबकुछ ठीक रहा तो प्रदेश के तीन लाख से अधिक व शामली जनपद के 715 कामगारों को रोजगार मिल जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:08 AM (IST)
बेरोजगारी की मार से कामगारों को उबारेगा आइआइए
बेरोजगारी की मार से कामगारों को उबारेगा आइआइए

शामली, जेएनएन। कोविड-19 के प्रकोप के चलते देशभर के कामगारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लॉकडाउन के चलते अपने-अपने गृह जनपदों को लौटे कामगार अब भविष्य को लेकर चितित दिख रहे हैं, लेकिन अब कामगारों को रोजगार के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। आइआइए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) अब कामगारों को इस मुश्किल से उबारने का काम करेगा। इसके तहत गृह जनपदों को लौटे कामगारों को आइआइए रोजगार मुहैया कराने का काम करेगा। सबकुछ ठीक रहा तो प्रदेश के तीन लाख से अधिक व शामली जनपद के 715 कामगारों को रोजगार मिल जाएगा।

loksabha election banner

कोराना वायरस ने देश ही नहीं दुनियाभर में हा-हाकार मचाया हुआ है। इससे बचाव के लिए देश में चार बार लॉकडाउन किया गया, जबकि फिलहाल अनलॉक-1 चल रहा है। लॉकडाउन के चलते देशभर की फैक्ट्रियां व अन्य निजी प्रतिष्ठानों पर इसका व्यापक असर देखने को मिला है। सबसे अधिक मुश्किलों से कामगारों को जूझना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में लाखों कामगारों ने अपने-अपने घरों का रुख किया। घर पहुंचने के बाद कामगारों के सामने रोजगार का संकट मंडराने लगा है। ऐसे में उन्हें आर्थिक संकट से उबारने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने अहम कदम उठाया। जिसके तहत आइआइए से कामगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए वार्ता की गई। सरकार व आइआइए ने कामगारों के भविष्य व उद्योगों में कामगारों की कमी को दूर करने के लिए एक एग्रीमेंट किया है। जिसके तहत अब आइआइए गृह जनपदों को लौट चुके कामगारों को वहीं रोजगार मुहैया कराने का काम करेगा।

कामगारों की इच्छानुरूप मिलेगा रोजगार

प्रवासी कामगारों को उनकी विस्तृत जानकारी के मुताबिक रोजगार दिलाया जाएगा। आइआइए शामली के चेयरमैन अशोक मित्तल के मुताबिक, जो कामगार जिस कार्य में एक्सपर्ट होंगे। उन्हें उसी कार्य में कार्य दिलाया जाएगा। इसके लिए सूची के हिसाब से कामगारों से उनके कार्य के बारे में बात कर इच्छानुरूप वहीं कार्य दिया जाएगा, जिस में वह विशेष रूचि व कार्य को बेहतर तरीके से करना जानते है। -------

प्रशासन सूची कराएगा मुहैया

आइआइए प्रवासी कामगारों को रोजगार मुहैया कराने का काम करेगा। ऐसे में बाहरी राज्यों से लौटे ऐसे कामगारों की सूची प्रशासन देगा। इस सूची के हिसाब से ही कामगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। यदि कोई कामगार काम करने का इच्छुक न हुआ तो वह अपनी मर्जी के हिसाब से अपना कामकाज कर सकता है। इन्होंने कहा-

प्रदेश सरकार व आइआइए के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके है। प्रवासी कामगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रशासन की प्राप्त सूची के हिसाब से रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा। जिले के कामगारों को आर्थिक संकट से जूझने नहीं दिया जाएगा।

- अशोक मित्तल, चेयरमैन आइआइए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.