सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
संवाद सूत्र, ¨झझाना: बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय शालू स्मृति खेल प्रतिय
संवाद सूत्र, ¨झझाना: बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय शालू स्मृति खेल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। खेल प्रतियोगिताओं में कई स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
ऊन रोड पर स्थित बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शालू स्मृति खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्कूल की छात्राओं ने भाग लेकर बैड¨मटन, कबड्डी, खो-खो, गोला फेक, दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रा आयुषी गालियान को खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज ने एथलीट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी में जीआईसी इंटर कॉलेज कांधला के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। तो खोखो में बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान व बैड¨मटन में रघु राम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खेल प्रतियोगिता में जीआईसी इंटर कॉलेज कांधला, देवी उमरा कोर इंटर कॉलेज बनत,गुरु वशिष्ठ इंटर कॉलेज मंगलोरा, रघुराम अकैडेमी जग्गा हेड़ी, स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर, चौधरी चरण ¨सह इंटर कॉलेज शाहपुर, बाबू जवान ¨सह इंटर कॉलेज खंद्रावली, स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज भोपा, बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज सिकंदरपुर ¨झझाना, आर एस एस इंटर कॉलेज ¨झझाना, की छात्राओं ने भाग लेकर खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किए। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में स्कूल प्रबंधक इंदरपाल ¨सह मैने¨जग डायरेक्टर अंकित तोमर व प्रधानाचार्य अंजू गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व ¨झझाना गैस एजेंसी के अजय बंसल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।