Move to Jagran APP

¨नदा करना सौ पाप के बराबर : ब्रह्मा स्वरूपानंद महाराज

संवाद सूत्र, कैराना : क्षेत्र के ऊंचा गांव मे मानव चेतना केंद्र में परम श्रद्धेय स्वामी ब्रह्मा स्वरूपानं

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 07:56 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 07:56 PM (IST)
¨नदा करना सौ पाप के बराबर : ब्रह्मा स्वरूपानंद महाराज
¨नदा करना सौ पाप के बराबर : ब्रह्मा स्वरूपानंद महाराज

संवाद सूत्र, कैराना : क्षेत्र के ऊंचा गांव मे मानव चेतना केंद्र में परम श्रद्धेय स्वामी ब्रह्मा स्वरूपानंद जी महाराज ने मन को लेकर प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि मन ही बंधन और मुक्ति का मार्ग हैं। मन में इच्छा है तो बंधन है जो मन परमात्मा की भक्ति करता है, उसकी आत्मा भगवान से मिलती है। मन को संसार से हटा कर भगवान में लगाने से मुक्ति मिलती है। कथा का श्रवण करने के लिये सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

loksabha election banner

मंगलवार को ऊंचा गांव में स्थित मानव चेतना केंद्र में परम पूज्य ब्रह्मा स्वरूपानंद जी महाराज जी ने अष्टावक्र कथा का गुणगान करते श्रद्धालुओं को मन की मुक्ति का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के मन की इच्छा ही मनुष्य को बंधन में डाल देती है। जो आत्मा भगवान का भजन बिना इच्छा के करते है वो आत्मा फिर दोबारा जन्म नहीं लेती है। उन्होंने बताया कि मन पानी की तरंगों को तरह है पानी के रुकने पर भी तरंगे नहीं रुकती। मन से दूसरों की ¨नदा करना सौ पाप करने के बराबर है। ¨नदा करने से भगवान नहीं मिलते है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति से परमेश्वर की प्राप्ति होती है। इस दौरान सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने कथा का श्रवण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.