हरियाणा गेहूं बेचने के लिए जा रहे किसानों को सीमा पर रोका
यूपी से हरियाणा में गेहूं बेचने के लिए जा रहे किसानों को रजिस्ट्रेशन न होने के चलते हरियाणा पुलिस ने सीमा पर रोक दिया। इसके बाद बिडौली यमुना नदी पुल पर जाम लग गया। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जेएनएन, शामली। यूपी से हरियाणा में गेहूं बेचने के लिए जा रहे किसानों को रजिस्ट्रेशन न होने के चलते हरियाणा पुलिस ने सीमा पर रोक दिया। इसके बाद बिडौली यमुना नदी पुल पर जाम लग गया। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
शामली जिले के किसान हरियाणा की मंडियों में गेहूं बेचने के लिए बड़ी संख्या में जाते हैं। चौसाना क्षेत्र के बिडौली यमुना नदी पुल से किसान हरियाणा पहुंचते हैं। किसानों का कहना है कि दो-तीन दिन से हरियाणा पुलिस किसानों को सीमा पर ही रोक रही है। इसके कारण किसानों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।हरियाणा राज्य में गेंहू बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है , रजिस्ट्रेशन न होने के चलते मंगलवार रात्रि से हरियाणा पुलिस ने किसानों को गेहूं ले जाने से मना कर दिया । जिससे पुल के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में किसानों की गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली की लाइन लग गयी।जिसके बाद मेरठ करनाल हाईवे पर लंबा जाम लग गया । जाम की बदतर होती हालत के बाद किसानों को जाने की अनुमति दी गई। घंटों बाद हालात सामान्य हो पाए।
बिडौली चौकी प्रभारी पवन सैनी का कहना है कि हरियाणा पुलिस की तरफ से रजिस्ट्रेशन नहीं होने के चलते किसानों को गेहूं ले जाने से रोका गया। कुछ किसानों के वापस जाने के बाद दोपहर बाद बाकी किसानों को जाने दिया गया । पंचायत चुनाव के लिए शराब तस्करी करते दो धरे
पंचायत चुनाव के लिए हरियाणा से तस्करी कर शराब ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोतवाली पुलिस यमुना ब्रिज पर चेकिग कर रही थी। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नौ पेटी शराब व 15 लीटर रेफ्टीफाइड शराब के अलावा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार तथा बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम राहुल निवासी गोयलाकलां थाना बापौली जनपद सोनीपत हरियाणा व आदेश शर्मा निवासी गढी रामकौर थाना कांधला शामली बताए गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि उक्त शराब को हरियाणा से तस्करी कर पंचायत चुनाव में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया है।