Move to Jagran APP

सीमा विवाद में आज दोनों राज्यों के अधिकारी करेंगे मंथन

संवाद सूत्र कैराना (शामली): यमुना खादर में सीमा विवाद को लेकर यूपी और हरियाणा के किसानो

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 10:56 PM (IST)
सीमा विवाद में आज दोनों राज्यों के अधिकारी करेंगे मंथन
सीमा विवाद में आज दोनों राज्यों के अधिकारी करेंगे मंथन

संवाद सूत्र कैराना (शामली): यमुना खादर में सीमा विवाद को लेकर यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच होने वाले संघर्षो को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कैराना तहसील में दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच बैठक होगी। बैठक में सीमा विवाद के निस्तारण पर मंथन किया जाएगा।

loksabha election banner

पिछले कई वर्षो से हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच खादर में सीमा विवाद को लेकर खून-खराबा जारी है। फसल कटाई के सीजन पर दोनों ओर के किसान भूमि को अपना बताते हुए एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। हाल ही में जिले के बल्हेड़ा गांव में हुई गोलीबारी में एक किसान की मौत भी हो गई थी। इससे पूर्व भी दोनों ओर के किसानों के बीच दर्जनों बार गोलीबारी हो चुकी है। कई बार दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक के बावजूद सीमा विवाद जस का तस बना हुआ है। गुरुवार को तहसीलदार कैराना राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को कैराना तहसील परिसर में दोनों राज्यों के अधिकारियों की मौजूदगी में सीमा विवाद पर मंथन होगा। सीमा विवाद के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए दोनों राज्यों के बीच बातचीत का प्लेटफार्म बैठक में तैयार किया जाएगा। बैठक में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य और सीओ राजेश कुमार तिवारी भी शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.