वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी में सातवें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
बड़गांव के वैदिक गुरूकुल दल्हेड़ी में सातवां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। बड़गांव के वैदिक गुरूकुल दल्हेड़ी में सातवां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में दूरदराज से आए आचार्यो व भजनोपदेशकों ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार के बाद ध्वजारोहण कर किया गया।
मंगलवार को वैदिक गुरूकुल दल्हेड़ी में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ध्वजा रोहण करते हुए थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आज के समय में समाज को संस्कारों की आवश्यकता है। वैदिक संस्कृति ही जीवन को सत्य न्याय, चरित्र, आचरण, और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देती है। गुरूकुल का यह प्रयास समाज को नई दिशा दे रहा है। वैदिक गुरुकुल के संस्थापक रणवीर आर्य ने कहा कि गुरुकुल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मंगलवार और बुधवार दो दिन तक चलेगा। बुधवार को गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा योगासन एवं शारीरिक प्रदर्शन दोपहर की सभा में किया जाएगा। उसके बाद ब्रह्मचारी भजन एवं प्रवचन करेगें। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से आए ओजस्वी उपदेशक आचार्य संजीव वैदिक भजनोपदेशक कल्याण वेदी रुड़की, प्रधानाचार्य रोहित शास्त्री, रामधन सिंह आर्य, अशोक कुमार आर्य, ओमसिंह, चन्द्रपाल आर्य, जवाहर सिंह आर्य कातला,ओमबीर आर्य, जबरसिंह आर्य सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।