ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। विकास खंड कांधला के ग्राम प्रधानों का आरोप है कि एक ग्राम विकास अधिकारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं।
शामली, जेएनएन। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। विकास खंड कांधला के ग्राम प्रधानों का आरोप है कि एक ग्राम विकास अधिकारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जा रही है। ग्राम प्रधानों ने डीएम से प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को जलालाबाद के चेयरमैन अब्दुल गफ्फार से एसडीओ थानाभवन के अभद्रता करने के प्रकरण के बाद मंगलवार को विकास खंड कांधला के ग्राम प्रधानों ने डीएम अखिलेश सिंह से मिलकर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधानों ने बताया कि उक्त अधिकारी पिछले 15 वर्षो से विकास खंड कांधला में तैनात हैं। उनकी कार्यशैली के चलते ग्रामीण भ्रष्टाचार और शोषण के शिकार हैं। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों के साथ अभद्रता भी की जाती है। आरोप है कि वह राजनीतिक गतिविधियों में भी लिप्त हैं। यदि कोई क्षेत्र का व्यक्ति उनके विरूद्ध बोलता है तो उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी की जांच कर अन्य स्थान पर स्थानांतरण करने की मांग की है। इस अवसर पर रीना, आरती, अरविद कुमार, रामबीर सिंह, शारदा देवी, संदीप पंवार आदि मौजूद रहे।