जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा
देश की आवाम एकजुट होकर खड़ी है, जो देश के लिए बिना किसी राजनीति के मुकाबला करने क
देश की आवाम एकजुट होकर खड़ी है, जो देश के लिए बिना किसी राजनीति के मुकाबला करने के लिए तैयार है। उचित समय, उचित जगह और उचित तरीके से माकूल जवाब दिया जाएगा।
-जनरल वीके ¨सह, केंद्रीय मंत्री। हमारे जवानों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। ऐसी कार्रवाई होगी कि पाकिस्तान को पछताना पड़ेगा। पीएम कह चुके हैं कि न गुनहगार बचेंगे और न सरपरस्त।
-डॉ. सत्यपाल ¨सह, केंद्रीय मंत्री।
घृणित और कायराना हरकत की है। हमारा देश महान है, जब देश अंग्रेजों के सामने नहीं झुका तो ये आतंकी क्या हैं। पूरा देश इस घड़ी में एकजुट खड़ा है।
-राजीव त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस। चुनाव की तारीख का ऐलान बाद में हो। पाकिस्तान से युद्ध की तारीख पहले तय की जाए। जब तक पाकिस्तान तबाह नहीं होगा। तब तक वह नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा।
- साध्वी प्राची, ¨हदूवादी नेता आज देश के हर नागरिक में गुस्सा है। देश में हर जगह भारत माता के नारे गूंज रहे हैं, जो उन कायरों को बड़ा जवाब है। पाकिस्तान और आतंकियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
-सुरेश राणा, राज्य मंत्री एवं विधायक थानाभवन। इससे दर्दनाक घटना नहीं हो सकती है। बड़ी योजना बनाकर आतंकवाद का खत्मा करना पड़ेगा। पूरा देश एकजुट है और सरकार अब बड़ा कदम उठाए।
-योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष रालोद। आतंकियों ने हमला कर एक बार फिर अपनी कायरता का प्रदर्शन किया है। सरकार को पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। अब बातों से काम नहीं चलेगा।
- सुशील नाहरिया, जिलाध्यक्ष बसपा।
देश के लिए बेहद दुखद पल है। हर किसी की आंखें नम हैं और गुस्सा भी है। शामली ने दो बेटे खोए हैं। सरकार से मांग है कि आतंकवाद के खात्मे के लिए कोई कड़ा कदम उठाया जाए।
-अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष सपा। केंद्र सरकार को शहीदों व देश के सम्मान का ख्याल रखते हुए बड़ा कदम उठाना चाहिए। सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पूरा देश सरकार के फैसले के साथ खड़ा होगा।
- ओमप्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस। पाकिस्तान व आतंकवादियों की यह घटना कायराना है। देश के जवानों की शहादत का बदला केंद्र सरकार को हर हाल में लेना चाहिए। अब ईंट का जवाब पत्थर से देने का वक्त है।
-ठा. सोमवीर ¨सह, डायरेक्टर डिस्ट्रिक को-आपरेटिव बैंक। आजादी के बाद भारतीय सैनिकों पर यह सबसे बड़ा बर्बरतापूर्ण हमला है। अगर भारत सरकार ने आतंकवादियों पर बड़ी कार्रवाई नहीं की तो देश की जनता मौजूदा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।
- राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष भाकियू शामली। सभी शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। पाकिस्तान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश एक साथ है और पाक को इस हरकत की बड़ी सजा भुगतनी होगी।
-डॉ. प्रियंवदा तोमर, सदस्य, राज्य महिला आयोग। शामली के दो लाल शहीद हुए हैं। शहीद होना गर्व की बात होती है, सैनिकों के जाने का सभी को दुख है। 40 परिवारों पर क्या बीत रही होगी। अब आतंकवादियों को मुहंतोड़ जवाब देने का वक्त है।
-नाहिद हसन, विधायक कैराना। इस घटना से पूरा देश हिल गया है। देश में हर जगह गम और गुस्सा है। सरकार को जवानों की शहादत का माकूल जवाब देना चाहिए। इस वक्त सब एकजुट हैं। सरकार कड़ी कार्रवाई करे।
-तबस्सुम हसन, सांसद, कैराना।