एकदंत हुए विराजमान, श्रद्धालुओं ने किया गुणगान
10 दिवसीय गणेश महोत्सव को सीताराम मंदिर बालाजी मंदिर अर्वाचीन इंटर कॉलेज में भगवान की प्रतिमा विराजमान की गई। दिन में भगवान का पूजन को रात में श्रद्धालुओं ने गुणगान किया।
बागपत, जेएनएन। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव को सीताराम मंदिर, बालाजी मंदिर, अर्वाचीन इंटर कॉलेज में भगवान की प्रतिमा विराजमान की गई। दिन में भगवान का पूजन को रात में श्रद्धालुओं ने गुणगान किया। सोमवार को महोत्सव के पहले दिन सीताराम मंदिर में पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान गणपति का पंचामृत से स्नान कराया। उन्होंने बताया कि भगवान किसी भी रूप में मिल सकते हैं। इसलिए मनुष्य को निस्वार्थ भाव से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। माता पिता ईश्वर का स्वरूप होते हैं। माता-पिता को खुश रखने से भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। देवेश कौशिक, हरिओम शर्मा, नितिश, अनिता शर्मा, जयबीर सिंह, सन्नी गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विपिन शर्मा, सपना गोस्वामी, मनी गुप्ता, देवेंद्र गोस्वामी, श्वेता शर्मा, राजेश गुप्ता, लवली शर्मा, जयकुमार, मधुर अग्रवाल शामिल रहे। अर्वाचीन भारती भवन इंटर कालेज मे पीयूष शास्त्री ने भगवान गणेश के वकृतुंड स्वरूप की पूजन किया। मीनाक्षी शर्मा, पुनीत शर्मा, अनुज शर्मा, साधना शर्मा, अनुराधा पांचाल, मोनिका त्यागी, नीशू धामा, पिकी धामा, ज्योति, पिटू तेवतिया, अंकित धामा, अनिल यादव मौजूद रहे। बालाजी मंदिर में पंडित विपिन शास्त्री ने पूजन कराया। रात में तीन स्थान पर भगवान का गुणगान हुआ।