विराजे विघ्नहर्ता गणपति बप्पा, बिखरा श्रद्धा का उल्लास
शामली : विघ्नहर्ता भगवान गणेश पांडालों और घरों में विराजमान हो गए हैं। घर-घर और गल
शामली : विघ्नहर्ता भगवान गणेश पांडालों और घरों में विराजमान हो गए हैं। घर-घर और गली-गली बस एक ही गूंज रही 'गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया'। नाचते-गाते और जयकारे लगाते भक्त गणपति को पांडालों और घरों में विराजमान करने के लिए ले जा रहे थे। गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं का उल्लास देखते ही बन रहा था। बप्पा के दर्शन करने और मोदक का भोग लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। चहुंओर गणपति के जयकारों और भजनों की गूंज रही। शाम को आरती के बाद हुई भजन संध्या में देर रात तक भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। अब दस दिन तक प्रभु की पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहेगा और हर तरफ बिखरेगा बप्पा की भक्ति का उल्लास।
श्री हुनमान धाम मंदिर में सुबह गणेश भगवान की विशेष पूजा-अर्चना हुई। पंडित प्रभुशंकर शास्त्री व पंडित धीरज मोहन शास्त्री ने विधि-विधान के साथ पूजन कराया। मुख्य यजमान पूर्व आईजी विजय गर्ग, राजकुमार गर्ग रहे। कलाकारों लाल ¨सह लचक, आदेश शर्मा, अजय पाठक, उत्तम नामदेव, मुकेश बजरंगी, दिनेश पाठक ने बप्पा का गुणगान किया। दोपहर बाद मंदिर से गणपति की भव्य शोभायात्रा के साथ रामलीला का झंडा भी निकाला गया। अग्रसेन पार्क, शिव चौक, बड़ा बाजार, गांधी चौक अजुध्या चौक, फव्वारा चौक व वीवी इंटर कॉलेज से होते हुए मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, जोगेंद्र पाल सेठी, मुकेश कुमार, रमेश धीमान, धर्मेंद्र कांबोज, दीपक सैनी, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, रवि संगल आदि मौजूद रहे।
पुरानी सब्जी मंडी स्थित सिद्धपीठ मां आट्ठे वाला मंदिर में भी बप्पा का पंडाल सजा है। सुबह उल्लास के साथ गणपति को पंडाल में विराजमान कराया गया। इसके बाद विशेष-पूजा अर्चना हुई। शाम को धूनी आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस मौके पर पंडित प्रदीप शर्मा, शिवम शर्मा, सुनील कुमार, शिवम गर्ग, सौरभ गुप्ता, हिमांशु गर्ग, राजेंद्र गोयल, राकेश गोयल, विनीत नामदेव आदि मौजूद रहे। वहीं, काफी श्रद्धालु अपने घरों में बप्पा को लेकर आए हैं। कोई ढोल-बैंड बाजों के साथ लेकर आया तो कोई सादगी के साथ। बप्पा को मोदक का भोग भी लगाया गया।