बॉक्सिग ट्रायल में चार खिलाड़ियों का चयन
शामली जेएनएन राज्य स्तरीय पुरुष बॉक्सिग प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित चारों खिलाड़ी सहारनपुर में आज होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
शामली, जेएनएन : राज्य स्तरीय पुरुष बॉक्सिग प्रतियोगिता के लिए शनिवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित चारों खिलाड़ी सहारनपुर में आज होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय की ओर से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पांच से आठ दिसंबर को झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। शामली के शहीद उधमसिंह स्टेडियम में हुए ट्रायल में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 52 से 56 किलोग्राम भार वर्ग में मोहन लाल, 56 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में विपिन सैनी, 69 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषभकांत, 60 से 64 किलोग्राम भार वर्ग में श्रवण मलिक ने मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए अपना स्थान पक्का किया है। इस दौरान बॉक्सिग कोच रविद्र कुमार, उस्मान अली, सनबीर कुमार, सुशील कौशिक आदि मौजूद रहे।