Move to Jagran APP

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी लाइट जलाकर चलने के बजाय रेंगने पर मजबूर होना पड़ा। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव पर हाथ तापते रहे लेकिन राहत नहीं मिली। लोग घरों में ही रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:23 PM (IST)
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

शामली, जागरण टीम। कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी लाइट जलाकर चलने के बजाय रेंगने पर मजबूर होना पड़ा। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव पर हाथ तापते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली। लोग घरों में ही रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। दोपहर बाद धूप निकलने पर ठंड से लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम तापमान 18.0 रहा है।

loksabha election banner

पिछले कई दिनों से सूर्यदेव के दर्शन न के बराबर हो रहे हैं, जिससे स्थिति और ज्यादा विकट बनी हुई है। ऊपर से कोहरे भी लोगों को परेशान कर रखा है। शुक्रवार की रात अचानक छाए घने कोहरे के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। रात के समय भी कुछ दूरी का भी साफ नजर नहीं आ रहा था। कोहरे का असर बढ़ता देखकर बाजार भी जल्दी बंद हो गए और सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। इक्का-दुक्का लोग ही आते-जाते नजर आए। वहीं शुक्रवार को भी घने कोहरे में पूरा शहर जकड़ा रहा जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे में कुछ भी साफ नजर न आने के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर रेंगने पर मजबूर होना पड़ा। सुबह के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव पर हाथ तापने पड़े। दोपहर के समय कोहरा छंटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि लोग धूप के लिए तरसते रहे। शाम होते ही एक बार फिर ठंड व कोहरे का असर बढ़ने के चलते बाजार भी जल्दी बंद हो गए। दूसरी ओर कोहरे व ठंड को देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर भी सुबह के समय यात्रियों की संख्या कम रही। लोग ठंड में सफर करने के बच रहे हैं। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.