आसमान में छाया रहा कुहासा
जागरण संवाददाता, शामली : शहर में रविवार को सुबह से आसमान में कुहासा छाया रहा। सूर्यदेव
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 10:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शामली : शहर में रविवार को सुबह से आसमान में कुहासा छाया रहा। सूर्यदेव भी पूरी तरह से नहीं निकल सके। शाम के समय कुहासा में कुछ बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते लोग शाम ढलने से पहले ही अंधेरा छा गया और वाहन चालक भी अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलने लगे। वहीं लोग भी जल्द ही अपने घरों में दुबक गए। शाम के समय हल्की सी ठंड में भी इजाफा हुआ और लोगों सर्दी के हल्के कपड़े पहनकर बाहर निकलते नजर आए। रात के समय में शहर के चारों ओर कुहासा छा गया। जिस कारण सर्दी जैसा माहौल नजर आया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें