खेत में भूसा और पराली में आग से हजारों का नुकसान
खेत में रखी पराली व भूसे में मंगलवार को आग लग गई। इससे किसानों को हजारों का नुकसान हुआ।
शामली, जेएनएन। खेत में रखी पराली व भूसे में मंगलवार को आग लग गई। इससे किसानों को हजारों का नुकसान हुआ। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची, लेकिन खेत तक रास्ता नहीं होने पर फायर बिग्रेड कर्मी आग नहीं बुझा सके। ग्रामीणों ने नलकूप से बाल्टियों में पानी डालकर आग बुझायी।
जलालाबाद क्षेत्र के गांव उमरपुर में म्हाडी मार्ग पर किसान संजीव पुत्र कालू व रामभूल पुत्र कालू के म्हाडी मार्ग पर खेत स्थित है। दोनों भाइयों ने खेत में बीस बीघा गेंहू का भूसा, धान की पराली का स्टाक कर रखा था। दोनों भाई मंगलवार को शादी में गए थे। अपराह्न 2 बजे पड़ोसी किसानों ने पराली व भूसा कूप में लगी आग लगने की उन्हें सूचना दी। फायर बिग्रेड को भी आग लगने की सूचना दी गयी। फायर बिग्रेड की गाडि़यां मौके पर पहुंची। आग लगे खेत तक रास्ता न होने पर फायर बिग्रेड आगे नहीं जा सकी। जिससे वह लगी आग पर काबू पाने में सहयोग नहीं कर पायी। ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर बाल्टियों से आग पर पानी डालकर किसी तरह आग को शांत किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसान संजीव ने बताया कि दोनों भाइयों का हजारों का नुकसान है। ग्राम प्रधान पति विनोद राणा ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने एकजुट हो आग बुझाने में सफल रहे। सोमवार को हाइटेंशन तार चिगारी से गांव निवासी किसान कलक्टर, सिपटर, भीष्म, प्रकाश का चार लाख कीमत का 17 बीघा गन्ना भी जल गया था। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। आठ बीघे गन्ने की फसल जलकर हुई राख
बनत क्षेत्र के गांव हरड़फतेहपुर व हींड के जंगल में आठ बीघे गन्ने की फसल में आग लगने पर पूरी फसल जल गई। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कस्बा बनत निवासी अतरसिंह ने आदर्श मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके साझेदार कृष्णपाल की गांव हरड़फतेहपुर व हींड के जंगलों में आठ बीघे भूमि पर गन्ने की फसल थी। सोमवार की देर रात उनकी फसल को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से आठ बीघे भूमि में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना का पता मंगलवार की सुबह लगा। पीड़ित किसान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।