यूपी और हरियाणा बार्डर पर किसान बने सैन्य जवान, जंग जैसे हालात
यूपी-हरियाणा सीमा विवाद गरमा गया है। दोनों ओर से किसान सेना के जवानों की तरह मुस्तैद हैं। दोनों के बीच जंग से तनाव है। आठ घायल हो चुके हैं।
शामली (जेएनएन)। जमीन को लेकर उत्तर-हरियाणा सीमा विवाद गरमा गया है। दोनों ओर से किसान सेना के जवानों की तरह मुस्तैद हैं। दोनों के बीच जंग जारी है। रुक रुक कर होने वाली फायरिंग सीमा पर होने वाली जंग का अहसास करा रही है। बीती रात खादर में यूपी-हरियाणा के किसानों में जमकर संघर्ष और फायरिंग में शामली के आठ किसान घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। 6 हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें: आगरा में जसोदा बेन बोलीं मुझे राजकाज से दूर रखो
हालांकि इस जंग में दूसरे पक्ष के हताहतों की सूचना नहीं है। आज भी लगातार तनाव के हालात बने हुए हैं। यह संघर्ष शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुआ तो दोनों प्रदेशों के किसान आमने-सामने आ गए। कैराना कोतवाली के गांव मवी के किसानों का हरियाणा के रिसपुर और नन्हैड़ा के किसानों से टकराव हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई।
यह भी पढ़ें: मैलानी रेंज बाघ का आतंकः आधे घंटे में मां-बेटियों समेत तीन पर हमला
संघर्ष में अतर सिंह, गजेंद्र, सोमपाल, भंवर सिंह, देवी सिंह, जब्बार व सतवीर निवासीगण ग्राम मवीं तथा किशन निवासीगण ग्राम रामड़ा थाना कैराना घायल हो गए।किसानों में देर रात तक संघर्ष चलता रहा। सूचना पर कोतवाली कैराना व हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करा दिया। इसके बाद शाम को दर्जनों किसानों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कैराना कोतवाली का घेराव किया।
यह भी पढ़ें: अयोध्या के छह साधुओं पर मंदिर की सेवादार मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
हरियाणा में किसानों के सहयोग में पुलिस
किसानों ने कहा कि हरियाणा के किसानों का उनकी पुलिस सहयोग करती है पर कैराना पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचती। इसी वजह से हरियाणा पुलिस ने उन्हें मौके से भगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अतर सिंह, गजेंद्र व भंवर सिंह की चिंताजनक हालत बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीमा विवाद चार दशक पुराना है और हर साल संघर्ष होता रहता है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैराना राजकुमार शर्मा ने कहा कि पीडि़त किसानों की तहरीर पर अज्ञात में 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गयी है।