किसान का गला रेत कर बेरहमी से कत्ल
संवाद सूत्र, थानाभवन (शामली) : तितारसी गांव में रविवार रात खेत पर बने कमरे में सो रहे 65 वष
संवाद सूत्र, थानाभवन (शामली) : तितारसी गांव में रविवार रात खेत पर बने कमरे में सो रहे 65 वर्षीय किसान की देर रात गला रेत कर हत्या कर दी गई। शव को खून से लथपथ हालत में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक, एएसपी व श्वान स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थानाभवन क्षेत्र के तितारसी गांव निवासी किसान 65 वर्षीय जबर ¨सह पुत्र शेर ¨सह 35 साल से खेत पर कच्ची मिट्टी से बने कमरे में ही सोता था। रात लगभग दो बजे परिजन खेत में बने कमरे में पहुंचे। यहां जबर ¨सह का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। किसान की गला रेत कर हत्या की गयी थी। शव देखने से लग रहा था कि गले पर वार कर कत्ल किया गया था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसपी अजय कुमार व एएसपी अजय प्रताप ¨सह ने जांच की। श्वान स्कवाड ने घटनास्थल व आसपास में जांच की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेद्र पंवार ने बताया कि तीन लोगों को नामजद व एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला रंजिशन हत्या का लग रहा है। बेटे ने किया हत्यारों को देखने का दावा
जबर ¨सह के बेटे संदीप ने हत्यारों को हत्या कर भागते देखने का दावा किया है। उसने बताया कि उसके पिता रात लगभग आठ बजे खाना खाकर खेत पर सोने गए थे। इस दौरान वह खेत में काम कर रहे थे। रात लगभग नौ बजे उसके चाचा श्याम ¨सह का गन्ने से लदा ट्रैक्टर फंस गया था। वह चचेरे भाई प्रवीण के साथ दूसरा ट्रैक्टर लेने चला गया। रात लगभग दो बजे जब वह ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर कमरे से आरोपित प्रदीप पुत्र नेपाल तीन साथियों के साथ भागता दिखा। प्रदीप के हाथ में फावड़ा व अन्य आरोपितों के हाथ में धारदार हथियार थे। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसके पिता जबर ¨सह का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।