कांधला में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद सूत्र, कांधला: कैराना नायब तहसीलदार ने नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल के साथ मिलकर
संवाद सूत्र, कांधला:
कैराना नायब तहसीलदार ने नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल के साथ मिलकर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका प्रशासन ने दर्जनों व्यापारियों पर अतिक्रमण करने का जुर्माना लगाते हुए नकद रशीद भी काटी। इस दौरान टीम को व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
कैराना नायब तहसीलदार कैराना कामेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को नगर पालिका ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने कस्बे के कैराना रोड से अभियान की शुरूआत की। प्रशासनिक अमले के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने कई दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को महाबली की मदद से हटाया। इस दौरान पालिका प्रशासन के द्वारा दर्जनों व्यापारियों की अतिक्रमण करने के आरोप में जुर्माना भी वसूला गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिका प्रशासन और नायाब तहसीलदार को व्यापारियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता ने बताया कि कस्बे में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जायेगा। अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इस दौरान पालिका प्रशासन की टीम में मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम, अशोक कुमार, नदीम, गुलजार, अमरीश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।