Move to Jagran APP

आधी आबादी ने मजबूती से दी लोकतंत्र के महापर्व में आहुति

लोकतंत्र के पर्व का जनपद की आधी आबादी ने जमकर जश्न मनाया। बूथों पर पहुंचकर महिलाओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ दूसरों को रास्ता भी दिखाया। महिलाओं के उल्लास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही अधिकांश बूथों पर पुरूषों के साथ ही महिलाओं की भीड़ भी खासी नजर आई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 10:57 PM (IST)
आधी आबादी ने मजबूती से दी लोकतंत्र के महापर्व में आहुति
आधी आबादी ने मजबूती से दी लोकतंत्र के महापर्व में आहुति

जागरण संवाददाता, शामली : लोकतंत्र के पर्व का जनपद की आधी आबादी ने जमकर जश्न मनाया। बूथों पर पहुंचकर महिलाओं ने लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ दूसरों को रास्ता भी दिखाया। महिलाओं के उल्लास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही अधिकांश बूथों पर पुरूषों के साथ ही महिलाओं की भीड़ भी खासी नजर आई।

loksabha election banner

कैराना लोकसभा निर्वाचन-2019 के लिए मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाई दिया। गर्मी से बचने के लिए भी सुबह सवेरे ज्यादा मतदाता बूथों पर पहुंचे थे। खासतौर से जिले की महिला मतदाताओं ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। पर्दानशीं महिलाएं भी बूथों तक पहुंची और लोकतांत्रिक उत्सव में भाग लिया। लोकसभा क्षेत्र पर पर्दानशी महिलाओं के लिए अलग से भी बूथ बनाए गए थे। भीषण गर्मी के बावजूद पहुंची महिलाओं ने पूरी शिद्दत से अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान अपनी भागीदारी को लेकर महिलाएं खासी उत्सुक दिखी। कई महिलाएं घर के कामकाज निपटाकर बूथों पर पहुंची तो कुछ के लिए पहले मतदान फिर जलपान का नारा अहम रहा। जलालाबाद के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र में मत डालने पहुंची मोहल्ला रामनगर निवासी शशि ने कहा कि हमारे लिए विकास बड़ा मसला है। उसके बगल में खड़ी युवती मीनू ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके हितों का ख्याल रखना जरूरी होता है। सारे मुद्दों से निपटने का एकमात्र तरीका वोट करना है, जो पसंद है उसे चुनों और बाकी को नकार दो। शामली के बूथों पर खड़ी महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी। अधिकतर कामकाजी महिलाएं नजर आईं। शामली निवासी पल्लवी मित्तल ने कहा कि महिलाओं की मतदान में भागीदारी से स्पष्ट है कि महिलाएं देश के विकास, सुरक्षा और बच्चों के भविष्य के लिए सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.