Move to Jagran APP

गोली की आवाज और 'सुरक्षा पहरी' बन गए दुश्मन

मामला चुनाव का हो या फिर कोई अन्य सुरक्षा पहरी दूसरों की ही सुरक्षा करते है। लेकिन गुरुवार आज मतदान के दौरान सुरक्षा पहरी बीएसएफ के जवान चंद क्षणों में क्षेत्रीय आवाम की आंखों की किरकिरी बन गए। ग्रामीणों को वह दुश्मन नजर आने लगे थे। यह हालात दो ग्रामीण वोटर की पिटाई करने और सुरक्षा पहरियों द्वारा एक के बाद एक कई गोली हवा में दागने से पैदा हुए। इन्हीं हालातों ने सुरक्षा पहरियों को मतदान केंद्र का गेट बंद कर अपनी सुरक्षा करने के लिए मजबूर कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 06:06 AM (IST)
गोली की आवाज और 'सुरक्षा पहरी' बन गए दुश्मन
गोली की आवाज और 'सुरक्षा पहरी' बन गए दुश्मन

जागरण संवाददाता, शामली : मामला चुनाव का हो, या फिर कोई अन्य, सुरक्षा पहरी दूसरों की ही सुरक्षा करते है, लेकिन गुरुवार आज मतदान के दौरान सुरक्षा पहरी बीएसएफ के जवान चंद क्षणों में क्षेत्रीय आवाम की आंखों की किरकिरी बन गए। ग्रामीणों को वह दुश्मन नजर आने लगे थे। ये हालात दो ग्रामीण वोटर की पिटाई करने और सुरक्षा पहरियों द्वारा एक के बाद एक कई गोली हवा में दागने से पैदा हुए। इन्हीं हालातों ने सुरक्षा पहरियों को मतदान केंद्र का गेट बंद कर अपनी सुरक्षा करने के लिए मजबूर कर दिया।

loksabha election banner

ऐसे हालात, गुरुवार आज दोपहर जनपद के कांधला के गांव रसूलपुर गुजरान में मतदान के दौरान बने। सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान दोपहर सवा ग्यारह बजे तक सामान्य रुप से चल रहा था। इसी बीच दो ग्रामीण वोटर वहां वोट डालने के लिए पहुंचे और किसी बात पर उन दोनों वोटर्स की वहां सुरक्षा के लिए तैनात बीएसएफ के जवान के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। जो चंद क्षणों में बवाल का रुप ले बैठी। आरोप है कि सुरक्षा पहरियों ने आव देखा न ताव दोनों ग्रामीण वोटर की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि बीएसएफ के जवानों का यही कदम मतदान प्रक्रिया में इस गांव को बदनाम कर गया। मामला उस समय बिगड़ा जब बीएसएफ के जवानों ने एक के बाद एक कई गोली हवा में दाग दी। ग्रामीणों की भीड़ ने मतदान केंद्र को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। तो बीएसएफ के जवानों ने मतदान केंद्र का गेट बंद कर लिया। यही वह क्षण थे, जब बीएसएफ के जवान पूरे गांव के लोगों के निशाने पर थे और यह जवान ग्रामीणों को अपने दुश्मन दिखाई दे थे। गनीमत रही, अधिकारियों का काफिला चंद क्षणों में गांव में जा पहुंचा। हालात संभाल लिए गए। अन्यथा माहौल पूरी तरह से गर्मा गया था। ले लो, मार लो का शोर पूरे गांव में गूंज रहा था। उधर, पूरे मामले की वीडियो शाम तक वायरल की जा रही थी।

-

सवा घंटा बाधित, फिर भी 67.63 फीसदी मतदान

बताया गया कि रसूलपुर गुजरान के प्राथमिक विद्यालय में जिस बूथ नंबर 171 में वोट डालने जाने के दौरान बवाल हुआ, उस बूथ पर कुल 893 वोट थे। यहां 67.63 फीसदी मतदान हुआ। जबकि इसी स्कूल के दूसरे बूथ 170 में 71.68 फीसदी मतदान हुआ। सवा घंटे तक मतदान बाधित हुआ। बवाल के समय इस बूथ पर पहले दो घंटे में नौ बजे 85 मत पड़े। बवाल के बाद मतदान शुरु हुआ लेकिन वोटर्स ने अपना उत्साह कम नही किया। दोनों बूथों पर जमकर मतदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.