Move to Jagran APP

डीएम और एसपी करते रहे जिले में भ्रमण

जागरण संवाददाता शामली हुडदंग के प्रतीक होली पर्व पर सुरक्षा बनी रही। इसके लिए डीएम व ए

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:30 PM (IST)
डीएम और एसपी करते रहे जिले में भ्रमण
डीएम और एसपी करते रहे जिले में भ्रमण

जागरण संवाददाता, शामली : हुडदंग के प्रतीक होली पर्व पर सुरक्षा बनी रही। इसके लिए डीएम व एसपी ने होली पर्व पर पूरे दिन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सड़कों पर तेज गति से दौड़ाए जा रहे दोपहिया वाहनों की भी गति धीमी कराई। इतना ही नहीं नगर पालिका द्वारा भरकर रखी पानी की टंकियों को देखा कि कहीं ने उसके नशीला पदार्थ तो नही मिला दिया।

loksabha election banner

शांति बनाए रखने के लिए चुनावी माहौल में मशक्कत कर रही खाकी व प्रशासनिक अफसरों के लिए हुडदंग के प्रतीक होली पर्व को भी सौहार्द के साथ संपन्न कराने की चुनौती थी। पुलिस अधिकारियों ने होली पर्व से पहले सुरक्षा के लिए सभी चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की थी। यहां तक कि होलिका दहन के मौके पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। बावजूद इसके डीएम व एसपी ने होली पर्व वाले दिन नगर में भ्रमण शुरु कर दिया था। दोनों अधिकारी शाम तक सभी थाना की पुलिस से शांति के मद्देनजर जानकारी लेते रहे। इस दौरान अफसरों ने सड़कों पर तेज गति से दौड़ाकर ले जाई जा रही बाइकों की गति भी धीमी कराई और वाहन चालक को यातायात नियम का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें जीवन सुरक्षित रखने के लिए टिप्स दिए। जनपद भर में कोई बड़ा हादसा न होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों अफसरों ने हनुमानधाम मंदिर पर पहुंच कर वहां मौजूद गणमान्य लोगों को सकुशल होली पर्व बीतने पर बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.