मंडलायुक्त के आदेश पर डिवाइडर के सुंदरीकरण में तेजी
शामली जेएनएन मंडलायुक्त के कैराना में पहुंचने के बाद डिवाइडर के सौंदर्यीकरण के कार्य में भी तेजी आती दिखाई दे रही है। पिछले दिनों कैराना में मंडलायुक्त संजय कुमार दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने नगरपालिका को डिवाइडर का सौंदर्यीकरण कराये जाने के निर्देश दिए थे।
शामली, जेएनएन: मंडलायुक्त के कैराना में पहुंचने के बाद डिवाइडर के सौंदर्यीकरण के कार्य में भी तेजी आती दिखाई दे रही है। पिछले दिनों कैराना में मंडलायुक्त संजय कुमार दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने नगरपालिका को डिवाइडर का सौंदर्यीकरण कराये जाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को मंडलायुक्त के कैराना में आगमन को लेकर नगरपालिका में हड़कंप मच गया। नगरपालिका की तरफ से मुख्य मार्गो पर कली चुना डाला गया। साथ ही कर्मचारियों द्वारा डिवाइडर पर सफाई अभियान चलाया गया। इसके चलते सौंदर्यीकरण के कार्य में तेजी भी आती दिख रही है।